होमफोटोलाइफ़फूड

उदयपुर में मिलता है खुला समोसा, स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद फिर आएंगे

Last Updated:

उदयपुर के घंटाघर के आसपास अगर आप घूम रहे हैं और हर बार वही सामान्य समोसा खाने के बजाय कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो एक बार इस खुले समोसे को जरूर चख सकते हैं. हो सकता है पहली नजर में आपको यह समोसा थोड़ा अलग लगे, लेकिन स्वाद लेने के बाद आप भी कहें—समोसा तो बहुत खाया, लेकिन ऐसा समोसा पहली बार खाया.

समोसा… नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.आलू की मसालेदार फिलिंग और ऊपर से कुरकुरी परत वाला समोसा तो आपने जरूर खाया होगा.लेकिन क्या आपने कभी ऐसा समोसा खाया है, जो बंद नहीं बल्कि खुला हुआ हो? अगर नहीं, तो उदयपुर के घंटाघर के पास मिलने वाला यह अनोखा खुला समोसा आपको जरूर चौंका सकता है यहां करीब 70 साल पुरानी रूपजी नाश्ता सेंटर की दुकान पर मिलने वाला यह समोसा अपने अलग अंदाज और स्वाद के लिए खास पहचान रखता है.

पहली नजर में इसे देखकर शायद आपको लगे कि यह भी आम समोसे जैसा ही होगा. लेकिन जैसे ही इसका पहला निवाला मुंह में जाता है, स्वाद कुछ अलग ही महसूस होता है.इसे बनाने का तरीका भी सामान्य समोसे से काफी अलग है. इसमें मैदा की नमकीन और कुरकुरी पपड़ी तैयार की जाती है और उसके ऊपर समोसे में डाला जाने वाला आलू का मसाला रखा जाता है.यही वजह है कि इसे देखकर भी समझ आता है कि यह पारंपरिक समोसे से थोड़ा हटकर है.

इस आलू के मसाले में भी हल्के मसाले और स्वाद का ऐसा संतुलन रखा गया है कि पपड़ी के साथ इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है.ऊपर से इसे कढ़ी और चटनी के साथ परोसा जाता है.कढ़ी का हल्का खट्टा स्वाद, चटनी का चटपटा अंदाज और कुरकुरी नमकीन पपड़ी के साथ आलू मसाला… इन सबका कॉम्बिनेशन इसे आम समोसे से अलग अनुभव देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस खुले समोसे की कीमत भी ज्यादा नहीं है.इसे आप महज 20 रुपए में खा सकते हैं. यानी अगर आप उदयपुर घूमने निकले हैं और कुछ अलग तरह का लोकल नाश्ता ट्राय करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

रूपजी नाश्ता सेंटर की एक और चीज यहां आने वाले लोगों को पसंद आती है और वह है इनकी केसर चाय. इसकी कीमत भी सिर्फ 20 रुपए है.अगर आप सादा चाय पीना पसंद करते हैं तो वह आपको 10 रुपए में मिल जाती है. खास बात यह है कि केसर चाय की पहली ही सिप में केसर का स्वाद महसूस होने लगता है.

खाने और चाय की अपनी खासियत है, लेकिन इस जगह की सबसे अलग बात यहां का व्यवहार बताया जाता है.दुकान पर आने वाले ग्राहकों के साथ जिस तरह से अपनापन और अच्छे व्यवहार के साथ बात की जाती है, वह खाने के स्वाद को और खास बना देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment