Image Source : YOGEN SHAH
Hrithik Roshan and Saba Azad

Highlights

  • सबा आजाद ने फिल्म ‘दिल कबड्डी’ से डेब्यू किया था।
  • ऋतिक रोशन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, सबा आजाद के साथ अपनी फ्रेंडशिप को लेकर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। पैपराजी ने एक बार फिर ऋतिक को अपनी नई दोस्त सबा के साथ स्पॉट किया है।  दरअसल, ऋतिक रोशन अपनी रूमर्ड लेडी लव सबा आजाद के साथ एक बार फिर मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखाई दिए।

इस दौरान जहां ऋतिक, सबा का हाथ थामे दिखे तो वहीं सबा ने जैसे ही पैपराजी को देखा वह बालों से अपना मुंह छिपाते दिखीं।  डिनर आउटिंग के लिए ‘वॉर’ के अभिनेता क्रिम पैंट के साथ वाइट टी-शर्ट के ऊपर एक चेक शर्ट पहने नजर आए और साथ ही अभिनेता ने टोपी भी पहन रखी थी। वहीं सबा लाइट ब्लू डेनिम के साथ येलो टॉप पहने दिखीं साथ ही वह अपने लंबे की मदद से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती भी दिखीं।

फिर एक साथ दोनों को स्पॉट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। उनके फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या वे सबा आजाद को डेट कर रहे हैं? एक फैंन ने इनके फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा – ‘वे एक साथ प्यारे लग रहे हैं।’ इसके अलावे भी कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Hrithik Roshan and Saba Azad

Image Source : YOGEN SHAH

Hrithik Roshan and Saba Azad
 

बता दें, हाल ही में ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था जिसके बाद से दोनों के चर्चे शुरू हो गए हैं। हालांकि ऋतिक ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन अफवाहें फैल रही हैं कि ऋतिक के साथ यह लड़की सबा आजाद ही थी। ऋतिक रोशन और सबा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। 

ऋतिक रोशन ने थामा किस लड़की का हाथ? वीडियो देख फैंस पूछ रहे सवाल

सबा की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म ‘दिल कबड्डी’ से डेब्यू किया था। इसके अलावे वह 2011 की फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ में साकिब सलीम के साथ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री को आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई एंथोलॉजी सीरीज ‘फील्स लाइक इश्क’ में देखा गया था। इसके अलावा सबा, नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के म्यूजिक बैंड का भी हिस्सा हैं।

वहीं ऋतिक रोशन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ‘वेधा’ की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें ऋतिक के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी भूमिका में हैं।  जहां ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन विलेन बने हैं वहीं हीरो होंगे सैफ अली खान।

 

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हैंडल इस वजह से हुआ था डिलीट, अकाउंट रीस्टोर होते ही एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह

 





Source link

Write A Comment