Image Source : INSTAGRAM/EWOOD_ENT
Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के संग सात फेरे ले लिए हैं। क्यूट कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

विक्रांत सफेद रंग शेरवानी और गुलाबी साफा (पगड़ी) पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शीतल लाल रंग के लहंगे में बंहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

बता दें, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने वेब सीरीज़ ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले सीज़न में एक साथ काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो वहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। दोनों लंबे समय तक डेट किए और नवंबर 2019 में, जोड़े ने करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में सगाई कर ली थी।

हल्दी सेरेमनी पर विक्रांत और शीतल हिंदी गाने देसी गर्ल और चुनरी-चुनरी… पर झूमते दिख रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शीतल ने शुक्राणु, बृज मोहन अमर रहे और छप्पड़ फाड़ के जैसे शो में काम किया है। वहीं विक्रांत मैसी आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ हसीन दिलरुबा में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत फिल्म लव हॉस्टल में सान्या मल्होत्रा ​और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। 





Source link

Write A Comment