एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरुआती दौर में नहीं होगा। दोनों टीमें तभी आमने-सामने आएंगी, जब वे सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचेंगी। यानी क्रिकेट प्रेमियों को इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों के अंतिम चार में पहुंचने का इंतजार करना होगा।

भारत दोनों कैटेगिरी में डिफेंडिंग चैंपियन

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट चौथी बार शामिल किया गया है। इससे पहले क्रिकेट 2010 (ग्वांगझू), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांगझोउ) एशियन गेम्स का हिस्सा रह चुका है। भारत मौजूदा चैंपियन है और मेन्स और वूमेन्स दोनों कैटेगिरी में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगा। इस बार भी मेन्स और वूमेन्स दोनों प्रतियोगिताएं T20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और सभी मुकाबलों को फुल इंटरनेशनल मैचों का दर्जा मिलेगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि मेन्स मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। सभी मैच आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित होंगे।

मेन्स कैटेगिरी में सीधे क्वार्टर फाइनल में भारत

पुरुष प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिली है। इन चारों टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है। बाकी चार स्थानों का फैसला प्रारंभिक दौर के मुकाबलों से होगा। प्रारंभिक चरण में 6 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इस फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल सकते। दोनों के बीच मुकाबला तभी संभव होगा, जब दोनों सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचें।

महिला टीम का आगाज जापान के खिलाफ

वूमेन्स कैटेगिरी में भी भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम थाईलैंड के खिलाफ उतरेगी।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का शेड्यूल

  • ग्रुप ए: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
  • ग्रुप बी: हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान

क्वार्टर फाइनल मैचों का शेड्यूल

  • भारत बनाम क्वालीफायर
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर
  • श्रीलंका बनाम क्वालीफायर
  • बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल

  • भारत बनाम जापान
  • बांग्लादेश बनाम चीन
  • श्रीलंका बनाम मलेशिया
  • पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, 30 साल के धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment