ऐपल का MacBook Air M4 खरीदने का सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. जो लैपटॉप पहले बजट से बाहर लगता था, अब वह ₹85,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है. हालांकि इसके लिए कुछ खास ऑफर्स का फायदा उठाना होगा.
मैकबुक एयर M4 की 13-इंच वेरिएंट की असल कीमत ₹99,900 है. फिलहाल यह ₹96,990 में मिल रहा है. लेकिन अगर आपके पास ICICI बैंक या एक्सिस बैंक का योग्य क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹5,000 का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद कीमत और कम हो जाती है.
इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹13,000 तक की छूट भी मिल सकती है. यह पूरी तरह आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा.
अगर आपको एक्सचेंज में सिर्फ ₹7,000 की भी अच्छी वैल्यू मिल जाती है, तो मैकबुक एयर M4 की कीमत ₹85,000 से नीचे पहुंच सकती है.
कैसे हैं इसके सभी फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह लैपटॉप 13 इंच और 15 इंच, दोनों स्क्रीन साइज में आता है. इसमें ऐपल का प्रीमियम अलूमिनियम यूनीबॉडी डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है. सामने Liquid Retina Display मिलती है, जो 500 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इससे स्क्रीन काफी शार्प और ब्राइट दिखती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का M4 chip दिया गया है. भले ही यह अब एक जेनरेशन पुराना हो, लेकिन इसकी स्पीड और एफिशिएंसी अभी भी काफी दमदार मानी जाती है. ऑफिस वर्क, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम इसमें आसानी से किए जा सकते हैं.
लैपटॉप में मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट, दो थंडरबोल्ट पोर्ट्स और एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है, जो यूज़र को फ्रेम के बीच में रखने के लिए अपने आप एडजस्ट करता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो नया Siri voice और text दोनों के साथ काम करता है. साथ ही OpenAI के ChatGPT इंटीग्रेशन के जरिए AI-बेस्ड राइटिंग टूल और स्मार्ट असिस्टेंस भी मिलती है.
सबसे खास बात इसकी बैटरी लाइफ है. कंपनी का दावा है कि MacBook Air M4 एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है. यानी पूरे दिन काम करने के बाद भी बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.