Last Updated:

Traditional dhes kanda arhar dal recipe: छत्तीसगढ़ में गर्मी के दिनों में ढेस कांदा और अरहर दाल की सब्जी बड़े स्वाद से खाई जाती है. यह देसी व्यंजन हल्के मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है. ढेस कांदा और दाल का मेल इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है. गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

Traditional dhes kanda arhar dal recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में गर्मी के मौसम में बनने वाले कई खास व्यंजन हैं, जिनमें ढेस कांदा और अरहर दाल की सब्जी का अलग ही स्वाद होता है. गांवों में यह डिश आज भी बड़े चाव से बनाई जाती है. हल्के मसालों और देसी तड़के से तैयार यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी मानी जाती है. गर्मी के दिनों में लोग इसे रोटी और चावल दोनों के साथ खाना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान देसी रेसिपी…

सामग्री और तैयारी
इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले ढेस कांदा को गोल-गोल काटकर अच्छी तरह पानी से धो लिया जाता है. वहीं, अरहर दाल को साफ कर कुकर में दो सीटी आने तक पकाया जाता है. दाल पकने के बाद उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है.

तड़के से बढ़ता है स्वाद
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें जीरा, कुटा हुआ लहसुन, सूखी लाल मिर्च और हरी मेथी पत्ती डालकर देसी तड़का लगाया जाता है. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुना जाता है.

मसालों का देसी अंदाज
प्याज सुनहरा होने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाले जाते हैं. फिर स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर मसालों को अच्छी तरह पकाया जाता है, ताकि सब्जी में देसी खुशबू आ जाए.

दाल और ढेस कांदा का शानदार मेल
जब मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें उबली हुई अरहर दाल और ढेस कांदा डाल दिया जाता है. इसके बाद इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकाया जाता है. थोड़ी ही देर में स्वादिष्ट और खुशबूदार सब्जी तैयार हो जाती है.

ऐसे परोसें
ढेस कांदा और अरहर दाल की यह सब्जी गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. गर्मी के मौसम में यह छत्तीसगढ़ी थाली का खास हिस्सा मानी जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment