Last Updated:

Real Vs Fake Turmeric: हल्दी सिर्फ मसाला ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में सालों से इस्तेमाल होने वाली औषधि भी है. रोजाना इसका सेवन सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. लेकिन अगर आप मिलावट वाली हल्दी का सेवन कर रहे हैं, तो ये सिर्फ पैसे की बर्बादी ही नहीं बल्कि आपकी सेहत को भी रिस्क में डाल सकती है. इसलिए यहां बताए गए तरीके से आज ही चेक करें कि आप असली हल्दी खा रहे या नकली.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Real Vs Fake Haldi: भारतीय रसोई में हल्दी का विशेष महत्व है. लगभग हर सब्जी, दाल और कई पारंपरिक व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी न केवल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाती है, बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दी-जुकाम, चोट, सूजन और त्वचा संबंधी समस्याओं में भी हल्दी का उपयोग लंबे समय से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है. यही वजह है कि इसे रसोई का सबसे महत्वपूर्ण मसाला माना जाता है.

हालांकि, आजकल बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की समस्या बढ़ती जा रही है और हल्दी भी इससे अछूती नहीं है. ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कुछ लोग हल्दी में हानिकारक पदार्थ मिला देते हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है और सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए सिर्फ चमकदार रंग देखकर हल्दी खरीदना सही नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप हल्दी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.

कैसे करें असली हल्दी की पहचान

पानी से करें जांच
हल्दी की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका पानी टेस्ट है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें. यदि हल्दी असली है, तो वह धीरे-धीरे नीचे बैठेगी और पानी का रंग हल्का पीला रहेगा. वहीं अगर हल्दी में मिलावट होगी, तो वह जल्दी नीचे जमा हो जाएगी और पानी का रंग ज्यादा गहरा पीला दिखाई दे सकता है.

हाथों से रगड़कर पहचानें
थोड़ी सी हल्दी लेकर उसे हथेली या उंगलियों के बीच रगड़ें. शुद्ध हल्दी मुलायम और चिकनी महसूस होती है. यदि उसमें खुरदरापन या दानेदारपन महसूस हो, तो यह संकेत हो सकता है कि उसमें चॉक पाउडर या पीली मिट्टी जैसी चीजें मिलाई गई हैं.

खतरनाक मिलावट की जांच
कुछ मामलों में हल्दी में ‘मेटानिल येलो’ नामक हानिकारक रसायन मिलाया जाता है. इसकी पहचान के लिए एक टेस्ट ट्यूब में थोड़ी हल्दी लेकर उसमें कुछ बूंदें हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें. यदि हल्दी का रंग गुलाबी, बैंगनी या मैजेंटा हो जाए, तो यह मिलावट का संकेत है. शुद्ध हल्दी में ऐसा कोई रंग नहीं होता.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment