Homemade Chai Masala Recipe: परफेक्ट मसाला चाय का स्वाद सिर्फ चायपत्ती पर नहीं, बल्कि उसमें इस्तेमाल होने वाले होममेड चाय मसाले पर भी निर्भर करता है, भारत में सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान दूर करनी हो, एक कप मसाला चाय हर मौके को खास बना देती है. खास बात यह है कि घर पर तैयार किया गया चाय मसाला पाउडर न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू भी चाय को अलग पहचान देती है.

सूखी अदरक, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और दालचीनी जैसे मसालों से बना यह मिश्रण चाय को गर्माहट देने के साथ-साथ उसे अधिक सुगंधित भी बनाता है. बाजार में मिलने वाले तैयार मसालों की बजाय घर का बना चाय मसाला शुद्ध और ताजा होता है. यदि आप भी रोजाना चाय पीना पसंद करते हैं और अपनी चाय बिल्कुल घर वाला खुशबू और स्वाद देना चाहते हैं, तो ये आसान चाय मसाला रेसिपी ट्राई करें.

घर पर ऐसे बनाएं चाय मसाला पाउडर
सामाग्री
सूखी अदरक – 2 बड़े चम्मच
सौंफ – 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
बड़ी इलायची – 3
छोटी इलायची – 10–12
दालचीनी – 3–4 टुकड़े
लौंग – 1 छोटा चम्मच
जायफल – ½ छोटा चम्मच
तुलसी की सूखी पत्तियां – 1 बड़ा चम्मच

विधि
सबसे पहले सभी साबुत मसालों जैसे सौंफ, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी और लौंग को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक हल्का भून लें. ध्यान रखें कि मसाले सिर्फ हल्के गर्म हों, उन्हें ज्यादा न भूनें. इसके बाद मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इन्हें सूखी अदरक और जायफल के साथ मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. तैयार मिश्रण को कुछ देर खुली हवा में ठंडा होने दें ताकि उसमें नमी न रहे. फिर इसे एक साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर सुरक्षित रख दें. सही तरीके से स्टोर किया गया होममेड चाय मसाला लंबे समय तक अपनी खुशबू और स्वाद बनाए रख सकता है.

चाय में कैसे करें इस्तेमाल?
जब भी चाय बनाएं, एक कप चाय के लिए लगभग एक चौथाई से आधा छोटा चम्मच चाय मसाला डालें. चाय को अच्छी तरह उबलने दें ताकि मसालों का स्वाद और खुशबू दूध और पानी में अच्छी तरह घुल जाए. इससे आपकी साधारण चाय भी खुशबूदार मसाला चाय में बदल जाएगी.

FAQ

चाय मसाला कितने समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है?
अगर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो यह कई महीनों तक अपनी खुशबू और गुणवत्ता बनाए रख सकता है.

एक कप चाय में कितना चाय मसाला डालना चाहिए?
आमतौर पर ¼ से ½ छोटा चम्मच चाय मसाला एक कप चाय के लिए पर्याप्त होता है.

क्या इस चाय मसाले में तुलसी डालना जरूरी है?
तुलसी डालने से चाय की खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन चाहें तो इसे छोड़ भी सकते हैं.



Source link

Write A Comment