ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 13-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के दोनों मैच डार्विन और मैके में खेले जाएंगे। कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। इनकी वापसी की वजह से पिछले एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले माइकल नेसर को टीम से बाहर होना पड़ा है। हालांकि, माइकल नेसर, टोड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को रिजर्व प्लेयर के रूप में रखा गया है।

कैमरून ग्रीन को मिल सकता है नंबर 5 पर बैटिंग करने का मौका

उस्मान ख्वाजा के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में नंबर 5 पर अभी तक किसी को शामिल नहीं किया गया है। संभावना है कि कैमरन ग्रीन को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट किया जाएगा। जैक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड की जोड़ी ही ओपनिंग करेगी, जबकि मार्नस लाबुशेन तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर खेलेंगे। जोश इंगलिस को बैकअप बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।

हेजलवुड और बोलैंड में से किसे मिलेगा मौका?

जोश हेजलवुड की वापसी से कप्तान कमिंस के लिए प्लेइंग XI का चयन करना मुश्किल काम होगा। स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं। बोलैंड ने पिछले कुछ समय में निरंतरता के साथ विकेट लिए हैं। ऐसे में हेजलवुड और बोलैंड में से किसे अंतिम एकादश में जगह मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। 37 साल के बोलैंड की फिटनेस भी शानदार रही है। उन्होंने अभी तक चोट की वजह से काफी कम मैच मिस किए हैं। उन्होंने 19 मैचों में 18.58 की औसत से 82 टेस्ट विकेट लिए हैं।

चोट की वजह से एशेज सीरीज में नहीं खेल पाए थे हेजलवुड

हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरी एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे। कप्तान कमिंस भी पीठ की समस्या की वजह से पिछले एक साल में काफी कम मैच खेल सके हैं, जबकि नाथन लियोन एडिलेड में हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। कमिंस ने पिछले जुलाई से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। नेशनल सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी मेडिकल टीम की देखरेख में कड़ी मेहनत करके पूरी तरह फिट हो चुके हैं।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीती है केवल एक वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हो गया बेड़ा गर्क

ऋतुराज गायकवाड़ बने वेस्ट जोन के कप्तान, पृथ्वी शॉ की भी वापसी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment