Last Updated:
Weight Loss Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में हेल्दी फूड्स खाना बहुत ही जरूरी होता है. खासतौर पर यदि आप वेट लॉस के लिए ट्राई कर रहे हैं. ऐसे में ओट्स और बेसन का चिला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां जानिए पूरी रेसिपी.
Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है, इसलिए इसका हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन रोज सुबह अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए रेसिपी सोचने में घंटों गवा देते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप ओट्स और बेसन से बनने वाले फाइबर रिच चिला की रेसिपी जान सकते हैं.
खास बात ये है कि ये रेसिपी जल्दी और कम सामग्री के साथ आसानी से तैयार हो जाती है. यह न केवल हल्का और पौष्टिक होता है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगता है.
वेज ओट्स चीला क्यों है फायदेमंद?
ओट्स को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर से भरपूर भोजन पेट को लंबे समय तक भरा रखते है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचना आसान होता है. यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ओट्स एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसके अलावा, इस चीले में अलग-अलग तरह की सब्जियां मिलाई जाती हैं, जिससे इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है. आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं.
वेज ओट्स चीला बनाने के लिए सामग्री
1 कप ओट्स (मिक्सर में हल्का पीस लें)
1/2 कप बेसन
बारीक कटा हुआ प्याज
बारीक कटा टमाटर
शिमला मिर्च
कद्दूकस या बारीक कटी गाजर
हरी मिर्च और हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
थोड़ा हल्दी पाउडर
थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
सेंकने के लिए थोड़ा तेल
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पिसे हुए ओट्स और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें.
इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न हो. इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि इसे आसानी से तवे पर फैलाया जा सके.
अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. एक करछी की मदद से तैयार घोल को तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. मध्यम आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
जब चीला अच्छी तरह पक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें. आपका स्वादिष्ट और हेल्दी वेज ओट्स चीला तैयार है. इसे आप हरी चटनी, दही या टोमैटो केचप के साथ परोस सकते हैं. यह एक ऐसा व्यंजन है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.