X

कच्चे आम की दाल का जादू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे, 2 की जगह 4 रोटी खाएंगे

 

arw img

Raw Mango Dal Recipe: पाली में गर्मियों के दौरान कच्चे आम की दाल लोगों के बीच खास पसंद बनती जा रही है. अरहर दाल और कच्चे आम के मेल से बनने वाली यह डिश स्वाद में खट्टी-मीठी और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करती है. दाल को बनाने के लिए अरहर दाल को भिगोकर कच्चे आम, हल्दी और नमक के साथ कुकर में पकाया जाता है. इसके बाद घी, जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च से तड़का लगाया जाता है. यह दाल हल्के भोजन के रूप में गर्मियों में बेहतरीन विकल्प है, जिसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है. आसान रेसिपी और देसी स्वाद के कारण यह डिश घर-घर में लोकप्रिय हो रही है और लोग इसे नए अंदाज में पसंद कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment