Last Updated:
How to ripen raw avocados without chemicals: एवोकाडो काफी महंगा फल है. ऐसे में इसे खराब या कच्चा गलती से भी खरीद लेते हैं तो पैसे बर्बाद हो सकते हैं. यदि आप भी एवोकाडो की पहचान नहीं कर पाते हैं सही से और कच्चे ले आते हैं तो आप कुछ आसान तरीके से इस फल को घर पर पका सकते हैं. यहां 5 टिप्स बता रहे हैं, जो आसानी से कच्चे एवोकाडो को 2 दिनों में पका देंगे.
कच्चे एवोकाडो को प्राकृतिक तरीके से पकाने के उपाय.
एवोकाडो का सेवन भारत में आज भी बहुत सीमित मात्रा में ही लोग करते हैं. कई लोग तो इसे फल समझते ही नहीं. इस फल का रंग हरा होता है, जो दूर से देखने में लगता है जैसे कच्चा है. काफी लोगों को ये फल खरीदना भी नहीं आता है. वे कच्चे और पके हुए एवोकाडो में फर्क ही नहीं कर पाते हैं और चुनकर कच्चा ले आते हैं. अगर आप एवोकाडो खाना पसंद करते हैं, इसे फ्रूट सलाद, स्मूदी में इस्तेमाल करते हैं तो इसे खरीदने के ट्रिक्स जरूर जान लें. इससे आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे. यदि आप गलती से कच्चे और बेहद सख्त एवोकाडो खरीद लेते हैं तो यहां बताए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से जल्दी इसे पका सकते हैं. सही तरीके अपनाने से फल का स्वाद और बनावट भी अच्छी बनी रहती है.
कच्चे एवोकाडो को घर पर पकाने के उपाय
1. यदि आपने कच्चे और बेहद सख्त एवोकाडो खरीद लिए हैं तो इसे आप पके हुए केले के साथ रखकर पेपर बैग में रख दें. एक से दो दिनों में एवोकाडो पककर सॉफ्ट हो जाएगा. दरअसल, केला एथिलीन गैस छोड़ता है, जो एवोकाडो को तेजी से पकने में मदद करती है.
2. आपके घर में केला नहीं, सेब है तो इसके साथ भी एवोकाडो को रख सकते हैं. दोनों फल को एक पेपर बैग में डालकर रख दें. सेब से भी एथिलीन गैस निकलती है, जो एवोकाडो के पकने की प्रक्रिया को तेज करती है.
3. कच्चे फलों को जल्दी पकाने का बेस्ट और सस्ता तरीका है अखबार में लपेट कर रख देना. आप कच्चे एवोकाडो को अखबार या ब्राउन पेपर में लपेटकर कमरे के सामान्य तापमान में रख दें. 1 से दो दिनों में एथिलीन गैस के कारण ये फल जल्दी पक सकता है.
4. चावल के डिब्बे में भी आप एवोकाडो को दबाकर रख सकते हैं. यह एक पारंपरिक देसी तरीका है. चावल के डिब्बे में पूरी तरह से जब दो दिनों तक ये फल रहेगा तो जल्दी सॉफ्ट होकर पक जाएगा. चावल एथिलीन गैस को फल के आसपास बनाए रखने में मदद करता है.
5. किचन में आप गर्म जगह पर एवोकाडो को रखें. कुछ लोग धूप में इसे जल्दी पकाने के लिए रख देते हैं. इससे फल में मौजूद नमी सूख जाएगी और ये अधिक सख्त हो जाएगा. रूम टेम्परेचर में एवोकाडो जल्दी पक जाता है.
कैसे पहचानें कि एवोकाडो पक गया है?
हाथों से छूकर देखें कि फल सख्त है या नर्म.
छिलके के रंग से भी समझ सकते हैं कि फल कच्चा है या पका हुआ.
किस्म के अनुसार रंग गहरा हो सकता है.
डंठल हटाने पर नीचे का हिस्सा हरा दिखाई दे, तो फल पका हुआ है.
कच्चे एवोकाडो को फ्रिज में न रखें. कोल्ड तापमान पकने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है.
पके हुए एवोकाडो को ही फ्रिज में रखें. इससे यह दो से तीन दिनों तक स्वादिष्ट और फ्रेश रहेगा.
अधिक नर्म,अंदर से भूरा दिखने वाला एवोकाडो खराब होता है.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें