X

कटहल की सब्जी में आएगा मटन जैसा स्वाद? अपनाएं ये देसी ट्रिक, जानें रेसिपी

 

arw img

अगर आप कटहल की सब्जी को मटन जैसा स्वाद देना चाहते हैं, तो कुछ खास टिप्स अपनाकर इसे बेहद स्वादिष्ट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटहल और आलू को नमक व हल्दी डालकर दो सीटी तक उबाल लें. इससे कटहल नरम हो जाता है और मसालों का स्वाद अच्छे से सोखता है. उन्होंने बताया कि इस सब्जी का असली स्वाद उसके मसाले में छिपा होता है. इसके लिए टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और खड़े मसालों का पेस्ट तैयार करें. कड़ाही में जीरे का तड़का लगाने के बाद इस मसाले को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. इसमें मटन मसाला या गरम मसाला डालने से सब्जी का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. मसाला तैयार होने के बाद उसमें उबला हुआ कटहल और आलू मिलाकर कुछ देर पकाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment