kadhi samosa recipe : जब भी चटपटे भारतीय नाश्ते की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम समोसे का आता है. लेकिन अगर आप वही साधारण समोसा-चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ट्विस्ट, जो सीधा गुजरात और राजस्थान की गलियों के स्वाद की याद दिला देगा. हम बात कर रहे हैं ‘कढ़ी समोसा’ की.अक्सर लोग समोसे को लाल या हरी चटनी के साथ खाते हैं, लेकिन कढ़ी के साथ इसका मेल एक अलग ही लेवल का अनुभव देता है. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ वरुण इनामदार ने इस पारंपरिक डिश को एक आधुनिक और आसान टच दिया है, जिससे अब आप घर बैठे बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद पा सकते हैं.
एक तरफ गर्म, कुरकुरा और मसालेदार समोसा होता है, तो दूसरी तरफ खट्टी-मीठी और मखमली कढ़ी.
अगर बात करें कि कढ़ी समोसा और नॉर्मल समोसे में अंतर की तो बता दें कि इसमें एक तरफ गर्म, कुरकुरा और मसालेदार समोसा होता है, तो दूसरी तरफ खट्टी-मीठी और क्रीमी कढ़ी. जब समोसे को तोड़कर गर्म कढ़ी में डुबोया जाता है, तो यह स्वाद का एक ऐसा धमाका करता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे.
समोसे के लिए सामग्री-
मैदा: 2 कप
अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
घी या तेल (मोयन के लिए): 3-4 बड़े चम्मच
नमक: स्वादानुसार
पानी: सख्त आटा गूंथने के लिए
समोसे की स्टफिंग: उबले हुए आलू, मटर, हरी मिर्च, अदरक और सूखे मसालों का मिश्रण.
मखमली कढ़ी के लिए सामग्री
दही (ताजा और थोड़ा खट्टा): 1 कप
बेसन: 1/4 कप
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
चीनी या गुड़: एक छोटा टुकड़ा (खट्टा-मीठा स्वाद देने के लिए)
तड़के (Tempering) के लिए
तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
राई (सरसों के दाने): 1 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ता: 8-10
सूखी लाल मिर्च: 2-3
हींग: एक चुटकी
गार्निशिंग के लिए (परोसते समय)
बारीक कटा प्याज: 1 मध्यम
ताजा हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
नायलॉन सेव या भुजिया: ऊपर से छिड़कने के लिए
बनाने की विधि-
-समोसे के आटे (मैदा) में अजवाइन और मोयन (घी या तेल) का सही संतुलन ही उसे खस्ता बनाता है. शेफ की टिप है कि समोसे को हमेशा धीमी आंच पर तलें ताकि वह अंदर तक पके और लंबे समय तक कुरकुरा बना रहे.
-कढ़ी बनाने के लिए बेसन और ताजे दही का घोल तैयार किया जाता है. इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट और ऊपर से लगाया गया राई-कड़ी पत्ते का तड़का इसकी खुशबू को दोगुना कर देता है. ध्यान रहे, कढ़ी न तो बहुत पतली होनी चाहिए और न ही बहुत गाढ़ी.
कैसे परोसें?
बाजार जैसा अनुभव पाने के लिए एक गहरी प्लेट या बाउल लें. उसमें एक या दो समोसे को हल्का सा तोड़ लें. अब ऊपर से गरमा-गरम कढ़ी डालें. इसे और भी प्रोफेशनल लुक देने के लिए ऊपर से थोड़ी सी बारीक कटी प्याज, हरा धनिया और थोड़ी सी नायलॉन सेव छिड़कें.
इस तरह अगर आप भी कुकिंग के शौकीन हैं और अपनी किचन में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो वरुण इनामदार की यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. यह न केवल बनाने में आसान है, बल्कि घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने का भी सबसे शानदार तरीका है.