Lauki Tikki Recipe Step By Step: लौकी में कैलोरी कम होती है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. इसके अलावा लौकी आसानी से पच भी जाता है, जो इसे कमजोर वाले लोगों और बच्चे-बुढ़ों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. लेकिन कई परिवारों में लौकी बिल्कुल खाना पसंद नहीं किया जाता है. लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, खासकर बच्चों को लौकी की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं आती.

पर अगर इसी साधारण सब्जी को स्वादिष्ट और हेल्दी तरीके से तैयार किया जाए, तो यह हर किसी की पसंद बन सकती है. अगर आप ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो हाई-प्रोटीन लौकी पनीर टिक्की एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे बनाने में बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो फिटनेस और हेल्दी डाइट पर ध्यान देते हैं.

लौकी टिक्की बनाने का तरीका (How To Make Lauki Tikki)

सामग्री
2 कप कद्दूकस की हुई लौकी (अतिरिक्त पानी निकाल लें)
200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ लो-फैट पनीर
50 ग्राम बेसन
30 ग्राम सोया फ्लोर
1 बारीक कटा प्याज
¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
थोड़ा सा तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, पनीर, बेसन, सोया फ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और सफेद तिल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.

इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें. ये दोनों सामग्री टिक्की में हल्का क्रंच और ताजगी जोड़ती हैं. अब मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की टिक्कियां तैयार कर लें.

एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और उसमें हल्का सा तेल लगाएं. तैयार टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. जब टिक्कियां अच्छी तरह पक जाएं, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें.गरमा-गरम लौकी पनीर टिक्की को हरी चटनी, दही या अपनी पसंदीदा डिप के साथ परोसें.



Source link

Write A Comment