भारत और जिम्बाब्वे के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया, जिसको टीम इंडिया आसानी से एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के साथ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान जिम्बाब्वे को 125 के स्कोर पर रोक दिया। वहीं इसके बाद टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इस टारगेट को सिर्फ 13.2 ओवर्स में हासिल करने के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले टी20 मैच में शानदार जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के कॉन्फिडेंस को लेकर कहा कि वह बहुत पक्का है।
वैभव को यहां के विकेट का काफी अच्छा आइडिया था
श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर पहले टी20 मैच में जीत के बाद कहा कि उसकी बैटिंग बहुत बढ़िया थी, जिसमें बल्लेबाजी के दौरान उसके अंदर किसी तरह का दबाव या डर देखने को नहीं मिला। जिस तरह से उसने इस इनिंग को अप्रोच किया वह शानदार था, इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि वह यहां पहले भी खेल चुका है और इसलिए उसे विकेट कैसा है इसका उसे काफी अच्छे से आइडिया था। मुझे लगता है कि उसने अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे, इसलिए जब वह मैदान पर उतरता है तो उसमें पक्का बहुत कॉन्फिडेंस होता है। आज यह देखकर अच्छा लगा और सीरीज की भी हमने काफी अच्छी शुरुआत की है।
इस विकेट पर अच्छा बाउंस था
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत को लेकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर कहा कि मुझे विकेट पर बाउंस का अंदाजा लगाना था और इस विकेट पर काफी अच्छा बाउंस था, जिसमें हार्ड लेंथ गेंद काफी उठ रही थी और ऐसा दोनों पारियों के दौरान देखने को मिला। मयंक ने शुरुआती ओवर्स में जिस तरह से सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की उससे उन्हें रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। मुझे लगता है उन्होंने विकेट को शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद समझा जिसके बाद उनकी तरफ से पार्टनरशिप देखने को मिली। बता दें कि अब इस सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को हरारे के मैदान पर ही खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से जीती टीम इंडिया, पहले T20I में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, सिर्फ इस स्थिति में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर