Last Updated:
मां शारदा समूह के नाम से एक ग्रुप मुरादाबाद में चल रहा है. इसमें करीब 10 महिलाएं हैं, जो एक दूसरे के साथ मिलकर मिर्च का आचार तैयार करती हैं. फिर उससे हर महीने लाखों कमा लेती हैं. आइए जानते हैं इन महिलाओं की खास स्टोरी.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहीं है. वहीं उन्ही में से एक समूह ऐसा है, जो लाल मिर्च का अचार तैयार कर रहा है. समूह की महिलाएं लाल मिर्च का अचार बनाती हैं. फिर इसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेती हैं. उनकी आमदनी की बात की जाए तो लाखों रुपए में है. इसके साथ ही महिलाएं खुद तो आत्मनिर्भर बन गई है और अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं.
10 महिलाओं का है समूह
समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि मां शारदा समूह के नाम से हमारा समूह चल रहा है. समूह में 10 महिला हैं. हम सब लाल मिर्च का अचार तैयार करते हैं. पहले बाजार से मिर्च लाकर घर पर धोकर उनको अच्छे से प्रोसेस कर रखी जाती हैं. उसके बाद मसाले भरकर तेल में डालकर लाल मिर्च का अचार बनाते हैं. बाद में इस अचार की पैकिंग कर हम बेच देते हैं.
खूब आ रही डिमांड
उन्होंने कहा कि हमारे समूह में सभी महिलाएं अलग-अलग काम करती हैं. जैसे कुछ महिलाएं मिलकर मिर्च तैयार करती हैं… कुछ महिलाएं मिलकर मसाले भरने का काम करती हैं. इस प्रकार सभी महिलाएं अलग-अलग काम कर लाल मिर्च का अचार तैयार करती हैं. लाल मिर्च के अचार की सभी जगह से खूब अच्छी डिमांड आ रही है. हम जहां-जहां स्टॉल लगाते हैं, वहां से लोग हमारा नंबर लेकर फोन करके आर्डर पर भी मंगा लेते हैं. घर से भी ले जाते हैं. इस काम से हम सभी महिलाओं को बहुत ज्यादा खुशी है और अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. समूह की प्रत्येक महिला इस काम को करके 14 से 15000 हजार तक कमा रही है. हमारा समूह पूरी तरीके से आत्मनिर्भर बन गया है और अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहा है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें