Karela Bitterness Removal: करेला नाम सुनते ही कई लोगों के चेहरे पर अजीब सा रिएक्शन आ जाता है. वजह साफ है-इसकी कड़वाहट, लेकिन सच्चाई ये है कि जितना ये कड़वा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है. खासकर आज के समय में जब लोग डायबिटीज, पाचन की दिक्कत और इम्युनिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में करेला एक नेचुरल हेल्थ बूस्टर की तरह काम करता है. फिर भी ज्यादातर लोग इसे अपनी प्लेट में जगह देने से बचते हैं, सिर्फ इसके टेस्ट की वजह से, अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े करेला देखकर मुंह बना लेते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
कुछ आसान और काम के किचन हैक्स अपनाकर आप करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ आसान हैं बल्कि आपके खाने का स्वाद भी बेहतर बना देंगे. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे करेला कड़वा कम और टेस्टी ज्यादा लगेगा.
1. नमक वाला आसान ट्रिक जो तुरंत असर दिखाए
-करेले को काटने के बाद उस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें.
-इसके बाद हल्के हाथ से निचोड़कर पानी से धो लें.
-इस प्रोसेस से करेले का कड़वा रस बाहर निकल जाता है और उसका स्वाद काफी हल्का हो जाता है.
2. दही या छाछ का इस्तेमाल करें और स्वाद बदलते देखें
-अगर आप कड़वाहट और कम करना चाहते हैं, तो कटे हुए करेले को दही या छाछ में करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें.
-इससे करेले में हल्की खट्टास आ जाती है, जो खाने में बैलेंस बना देती है और टेस्ट काफी बेहतर लगता है.
3. हल्का उबालना भी है स्मार्ट तरीका
-करेले को नमक वाले पानी में 5-7 मिनट तक उबाल लें.
-इसके बाद पानी निकाल दें और फिर सब्जी बनाएं.
-इससे कड़वाहट काफी कम हो जाती है और सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
4. मसालों और मिठास का सही बैलेंस बनाएं
-करेले की सब्जी बनाते समय प्याज, टमाटर और मसालों का सही कॉम्बिनेशन रखें.
-आप इसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं.
-प्याज की हल्की मिठास और मसालों का फ्लेवर कड़वाहट को दबा देता है.
5. बीज और छिलका हटाना भी जरूरी है
-करेले के बीज और उसका मोटा छिलका ज्यादा कड़वा होता है.
-अगर आप हल्का स्वाद चाहते हैं, तो पकाने से पहले बीज निकाल दें और हल्का छिलका हटा दें.
-इससे खाने में फर्क साफ महसूस होगा.
करेले के फायदे जो आपको जानने चाहिए
-ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है
-पाचन को बेहतर बनाता है
-शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है
-स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है
-इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है