उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का सिर सिलबट्टे के बट्टे से कुचलने के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने आसपास अफरा-तफरी भरा माहौल बना दिया है और पुलिस को इस जघन्य अपराध की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की जानकारी मिलते ही मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद के खुड़नावैध गांव में 29 जुलाई की सुबह एक घर का आंगन खून से लाल हो गया। मामूली विवाद के दौरान बेटे ने मां का सिर सिलबट्टे के बट्टे से कुचल डाला। इस घटना में बीच-बचाव करने आई बेटी को भी उसके भाई ने पीटा। घटना के दौरान चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो उस समय तक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद लोगों ने  हमलावर बेटे को पकड़ा और उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सूचना दी। आरोपित बेटा मानसिक रुप से बीमार बताया जा रहा है, वहीं मां को बचाने का प्रयास बेटी ने किया तो कलयुगी बेटा पंकज ने उसपर भी हमला किया। किसी तरह उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

आंगन में खून से लथपथ नन्हीं देवी का पड़ा था शव

इस दर्दनाक घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब ग्रामीण घर के अंदर दाखिल हुए तो आंगन में खून से लथपथ नन्हीं देवी का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने विरोध किया तो पंकज उनसे भी भिड़ गया, जिसके बाद किसी तरह उसके हाथ-पैर बांध उसे काबू में किया गया। बहन ने बताया कि बीएससी पास पंकज मंझना में जनरल स्टोर की दुकान किए है। 20 जुलाई को वह दुकान पर भी नहीं गया था। ना जाने कौन सी बात पर उसे खून सवार हो गया और इतनी बड़ी वारदात कर डाली। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते वारदात हुई है। ग्रामीणों से पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे इलाज के लिए भेजा हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

(रिपोर्ट – सुरजीत कुशवाहा)

ये भी पढ़ें

 

बीवी से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, खौफनाक मौत का CCTV वीडियो आया सामने

जिला अस्पताल से अगवा 10 साल की बच्ची की हत्या, डायल-112 का सिपाही गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका





Source link

Write A Comment