Last Updated:
अगर आप YouTube Shorts से परेशान हैं और लगातार फीड में आने वाले शॉर्ट्स को रोकना चाहते हैं, तो अब एक नई सेटिंग के जरिए इसे जीरो टाइम लिमिट पर सेट किया जा सकता है. इस आसान ट्रिक से आप अपने मोबाइल में Shorts को कम या पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं…
How To Turn Off YouTube Shorts: हमारे हर एक के फोन में यूट्यूब होता है. ऐसे में यूट्यूब पर लंबे वीडियो देखने के बजाय लोग अब शॉर्ट्स देखने में ही ज्यादा व्यस्त रहते हैं. सिर्फ बड़े लोग ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता का फोन लेकर शॉर्ट्स देखते रहते हैं.
अगर आपके बच्चों को या आपको भी शॉर्ट्स देखने की आदत लग गई है, तो एक शानदार ट्रिक से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. क्योंकि शॉर्ट्स देखते-देखते घंटों कब निकल जाते हैं, इसका पता ही नहीं चलता. इसी समय को बचाने के लिए हम एक खास सेटिंग के बारे में जानने वाले हैं.
Shorts देखने की लिमिट कर सकते हैं जीरो: यूट्यूब ओपन करते ही दूसरे वीडियो के साथ शॉर्ट्स भी दिखाई देते हैं. एक बार शॉर्ट्स पर टैप हो जाए, तो अगले 5-10 मिनट कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता. यूट्यूब ऐप पर “Show fewer Shorts” का बटन मिलता है, लेकिन यह सिर्फ 30 दिनों तक ही काम करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐसे में बार-बार शॉर्ट्स आपके फीड में आते ही रहते हैं. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने टाइम लिमिट का ऑप्शन जोड़ा था, जिसमें कम से कम 15 मिनट का समय सेट किया गया था.
अब कंपनी ने इस सेटिंग में बदलाव करते हुए टाइम लिमिट को जीरो करने का ऑप्शन दे दिया है. यानी टाइम लिमिट को जीरो पर सेट करने के बाद शॉर्ट्स नहीं चलेंगे.
टाइम लिमिट जीरो कैसे करें?: यूट्यूब ओपन करें और प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें. अब गियर आइकन पर टैप करके टाइम मैनेजमेंट डैशबोर्ड में जाएं. यहां डेली लिमिट में शॉर्ट फीड लिमिट का टॉगल दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद आपके सामने टाइम लिमिट का ऑप्शन आ जाएगा. इसमें जीरो मिनट सेट कर दें.
इसके बाद ऐप को पूरी तरह बंद करके दोबारा ओपन करें. फिलहाल ये फीचर सिर्फ यूट्यूब मोबाइल ऐप के लिए उपलब्ध है. डेस्कटॉप और टीवी ऐप्स पर अभी यह रोलआउट नहीं हुआ है और इस बारे में कंपनी की कोई प्लानिंग भी अभी तक सामने नहीं आई है.
माता-पिता के पास आता है कंट्रोल: इस फीचर की मदद से पेरेंट्स अपने बच्चों के टीन अकाउंट पर शॉर्ट्स की टाइम लिमिट जीरो सेट कर सकते हैं. Google Family Link या YouTube Family Center के जरिए मैनेज होने वाले टीन अकाउंट्स में इस सेटिंग को बदला नहीं जा सकेगा. इसका मतलब है कि माता-पिता को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और बच्चे अपने अकाउंट की यह सेटिंग खुद नहीं बदल पाएंगे.