पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी अब सचिन पायलट को दे दी है। इसके साथ ही, जो भूपेश बघेल अब तक पंजाब के प्रभारी थे, उन्हें असम में नई जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में दे दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात के प्रभारी को भी बदला गया है। आइए जानते हैं किस नेता को कांग्रेस ने किस राज्य की जिम्मेदारी प्रभारी के तौर पर दी है।

किस नेता को मिली कहां की जिम्मेदारी?

बता दें कि कांग्रेस ने भूपेश बघेल को असम, रणदीप सुरजेवाला को गुजरात और कर्नाटक, सचिन पायलट को पंजाब महासचिव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment