त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को मैनेज और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे रोजाना नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार और पटना के पाटलिपुत्र के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन की मदद से दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जाने वाले लोगों को न सिर्फ कन्फर्म सीट मिलेगी, बल्कि उनका सफर भी सुविधाजनक और आरामदायक बनेगा।

1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच शुरू होने वाली ये स्पेशल ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, छपरा रूट से चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच शुरू होने वाली नई स्पेशल ट्रेन को रोजाना चलाया जाएगा। आनंद विहार से पाटलिपुत्र तक जाने वाली ट्रेन 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। जबकि, पाटलिपुत्र से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से 60-60 ट्रिप लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन से लाखों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, फेफना बलिया, सहतवार, बकुलहा, छपरा जंक्शन, छपरा ग्रामीण और दिगवारा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1, थर्ड क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 9 और जनरल क्लास के 6 डिब्बे समेत कुल 20 डिब्बे होंगे।

आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

04096 आगमन


04096 प्रस्थान

स्टेशन

04095 आगमन

04095 प्रस्थान




















0005 आनंद विहार ट. 2130
0043 0045 गाजियाबाद 2038 2040
Pass 0105 चिपियाना बुजुर्ग Pass 2030
0715 0720 कानपुर सेंट्रल 1345 1350
1005 1015 प्रयागराज जं. 1105 1115
1300 1310 वाराणसी 0840 0850
1445 1450 गाजीपुर सिटी 0630 0635
1558 1600 फेफना 0538 0540
1615 1620 बलिया 0515 0520
1643 1645 सहतवार 0448 0450
1713 1715 बकुलहा 0413 0415
1840 1845 छपरा जं. 0330 0335
Pass 1920 छपरा ग्रामीण Pass 0310
2030 2032 दिगवारा 0130 0132
2300 पाटलिपुत्र 0045

आनंद विहार और पाटलिपुत्र से कब-कब प्रस्थान करेगी ट्रेन

आनंद विहार से पाटलिपुत्र तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04096, आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन रोजाना आधी रात 00.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात में 23.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में, पाटलिपुत्र से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04095, पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रोजाना आधी रात 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात को 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

पैसेंजर कार की थोक बिक्री अगस्त में 36.5% बढ़कर 4,39,309 हुई, ऑटो इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ





Source link

Write A Comment