कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए यॉर्कशायर को एसेक्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। इस मुकाबले में कुलदीप ने एसेक्स के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में ऐसा फंसाया कि मैच तीसरे ही दिन खत्म हो गया। कुलदीप ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन किया। उनके दम पर यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से शिकस्त दी।

कुलदीप ने किया बेस्ट प्रदर्शन

हेडिंग्ले में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के इस मुकाबले में यॉर्कशायर ने पहली पारी में 390 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। डॉम बेस ने नाबाद 80 रन की अहम पारी खेली। इसके जवाब में एसेक्स की टीम पहली पारी में 171 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। कुलदीप ने पहली पारी में 20 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट लिए। इसके बाद दूसरी पारी में उनकी फिरकी और भी खतरनाक नजर आई। उन्होंने 16 ओवर में सिर्फ 50 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस तरह मैच में उनके नाम 10 विकेट रहे। उन्होंने 120 रन देकर 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

दूसरी पारी में एसेक्स ने टेके घुटने

फॉलोऑन खेलने उतरी एसेक्स की शुरुआत ही खराब रही। जॉर्ज हिल ने डीन एल्गर और टॉम वेस्टली को आउट कर शुरुआती झटके दिए। इसके बाद कुलदीप ने लगातार दो गेंदों पर चार्ली एलिसन और मैट क्रिचली को आउट कर एसेक्स का स्कोर 14 रन पर चार विकेट कर दिया।

कुलदीप हैट्रिक से चूक गए, लेकिन अगली ही सफलता उन्हें ल्यूक बेनकेनस्टीन के विकेट के रूप में मिली। इसके बाद जॉर्ज बेल ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की। पहली पारी में 64 रन बनाकर नाबाद रहने वाले बेल दूसरी पारी में 66 के स्कोर पर कुलदीप का शिकार बने। उन्होंने पीछे हटकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद एसेक्स की पारी तेजी से ढह गई। बेस ने शेन स्नेटर को LBW आउट किया, जबकि कुलदीप ने जमान अख्तर को बोल्ड कर दिया। पॉल वॉल्टर 48 रन बनाकर स्टंपिंग का शिकार हुए और कुलदीप ने सैम कुक को बोल्ड कर एसेक्स की पारी समाप्त कर दी। अब यॉर्कशायर का अगला मुकाबला अगले सप्ताह खिताब की दौड़ में शामिल सोमरसेट से होगा। वहीं, एसेक्स को वारविकशायर की चुनौती का सामना करना है।

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के कप्तान की वापसी

दिल्ली में होने वाली IND vs AFG T20I सीरीज के पहले T20I मैच की बदलेगी तारीख? आ गया बड़ा बयान

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment