Last Updated:
Wood Apple Sharbat: छतरपुर जिले में इस समय तापमान आग बरस रहा है. लोग बाजार से एनर्जी ड्रिंक पीकर राहत पा रहे हैं. हालांकि, जिले के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम में एक ऐसी ड्रिंक भी तैयार की जाती है. जिसे मिनटों में तैयार कर लिया जाता है. दरअसल, जिले में कैथा फल से एनर्जी ड्रिंक तैयार किया जाता है जिसे सुबह पीते हैं. इसे पीने के बाद लू नहीं लगती है. आइए जानते हैं इ
Food: कैथा जिसे हम कवीट भी कहते हैं इसकी चटनी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन कैथा शरबत या कैथा ड्रिंक आपने शायद ही चखा होगा. दरअसल, गर्मी के मौसम में छतरपुर जिले में कैथा ड्रिंक की मांग बढ़ जाती है. क्योंकि ये ड्रिंक न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि लू से बचाने में फायदेमंद भी होता है. इसे बनाना भी आसान होता है. आइए जानते हैं इसके बनाने की आसान रेसिपी
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पाया जाने वाला कैथा जो दिखने में तो बेल की तरह होता है लेकिन इसका स्वाद बेल से काफी अलग होता है. इस फल का छिलका कठोर जबकि गूदा बेल की तरह ही नर्म होता है. इसका स्वाद बेहद खट्टा होता है. आज हम आपको बताते हैं कैथा शरबत बनाने की आसान रेसिपी.
स्थानीय निवासी शिवलाल पाल लोकल 18 को बताते हैं कि छतरपुर जिले में टमाटर, प्याज, अमरुद की चटनी तो बनती ही है लेकिन कैथा की चटनी यहां सबसे ज्यादा फेमस है. साथ ही गर्मियों के मौसम में कैथा ड्रिंक भी खूब खाया जाता है. क्योंकि कैथा फल गर्मी में लू से बचाता है. गर्मी में कैथा ड्रिंक की मांग ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इसे बनाना जितना आसान होता है, उतना ही बेहतर इसका स्वाद होता है.
शिवलाल बताते हैं कि छतरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी कैथा फल के वृक्ष पाए जाते हैं. यहां आपको मुफ्त में ढेरों कैथा मिल जाते हैं. गांव में आज भी लू से बचने के लिए लोग कैथा का शरबत पीते हैं. अगर कोई भी व्यक्ति बाहर जाते हैं तो वह कैथा का शरबत या कैथा का ड्रिंक पीकर जाते हैं. इसका शरबत पीने के बाद लोगों को लू नहीं लग सकती है. मैं खुद सालों से पी रहा हूं. इसको पीने के बाद कभी भी लू नहीं छू पाई.
ऐसे करें कैथा ड्रिंक तैयार
शिवलाल बताते हैं कि कैथा ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आपको कैथा फोड़कर उससे गूदा निकाल लेना हैं. इस गूदे को मिक्सी या सिलबट्टे में पीस लेना है. फिर अपने स्वादानुसार पानी और शक्कर या गुड़ मिला लेना है. इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इस तरह कैथा का ड्रिंक आपका बनकर तैयार हो जाता है.
कैथा का शरबत बनाने के लिए सामग्री :
कैथा का गूदा
पानी
शक्कर
गुड़
चटनी भी फायदेमंद होती है
शिवलाल बताते हैं कि सिर्फ कैथा शरबत ही नहीं बल्कि कैथा चटनी भी गर्मी में फायदेमंद होती है. हम तो गर्मी में रोटी के साथ खाते हैं. अगर आप कैथा चटनी बनाना चाहते हैं तो कैथा का गूदा निकालकर एक बार पानी से धो लें. साफ किया हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, नमक और कैथा को मिलाकर सिलबट्टे या मिक्सी में पीस लें. अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो पानी न डालें. अगर एक से दो दिनों में खत्म करना है, तो पानी डाल सकते हैं.
एनर्जी से भरपूर होता फल
बता दें, कैथा एक ऐसा फल है, जो बॉडी को भरपूर एनर्जी देता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है. छतरपुर में कैथा की को खूब पसंद किया जाता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें