ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की झोली में कई मेडल आने की उम्मीद है। स्विमिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि बॉक्सिंग में उतरने वाले पांच भारतीय मुक्केबाजों के पास जीत के साथ ही मेडल पक्का करने का शानदार मौका होगा।

दिन की शुरुआत भारतीय स्टार तैराक साजन प्रकाश के साथ होगी, जो पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से पूल में उतरेंगे। उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद बॉक्सिंग मुकाबलों पर सभी की नजरें रहेंगी। भारत के पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और यहां जीत दर्ज करते ही उनका मेडल सुनिश्चित हो जाएगा। ऐसे में भारतीय दल के लिए यह दिन बॉक्सिंग में बड़ी सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है।

एथलेटिक्स में भी भारत की उम्मीदें बरकरार हैं। पूजा महिला हाई जंप फाइनल में चुनौती पेश करेंगी, जबकि लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल रेस में पदक के दावेदारों में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ियों से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। दिन का समापन वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। रात 11 बजे होने वाले मुकाबलों में निरुपमा देवी सेराम महिला 63 किग्रा वर्ग और हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगी। दोनों भारतीय वेटलिफ्टर पदक जीतने की क्षमता रखती हैं और देश की झोली में दो और मेडल डाल सकती हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन का शेड्यूल

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • 4:30 PM – मेंस 400 मीटर राउंड-1: राजेश रमेश (हीट-3), विशाल टीके (हीट-6)
  • 11:35 PM – वुमेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट): पूजा
  • 12:55 AM (29 जुलाई) – मेंस 10,000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट): गुलवीर सिंह

बॉक्सिंग

  • 10:30 PM – वुमेंस 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रीति पवार vs निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड)
  • 11:00 PM – वुमेंस 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रिया घंघास vs नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड)
  • 11:30 PM – वुमेंस 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल: परवीन हुड्डा vs साचा हिकी (इंग्लैंड)
  • 12:15 AM – मेंस 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम vs म्वेंगो म्वाले (जाम्बिया)
  • 1:30 AM – मेंस 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल: कपिल पोखरिया vs रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड)

स्विमिंग और पैरा स्विमिंग

  • 3:26 PM – मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश (हीट-9)
  • 4:41 PM – मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज (हीट-4)
  • 4:57 PM – मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स: आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना (हीट-1), अली इमाम (हीट-2)
  • 11:57 PM – मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल (मेडल इवेंट) – बुडिगिना और अली इमाम (क्वालिफाई करने पर)
  • 12:50 AM – मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल – साजन प्रकाश (क्वालिफाई करने पर)
  • 1:33 AM – मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल – श्रीहरि नटराज (क्वालिफाई करने पर)

वेटलिफ्टिंग

  • 6:30 PM – वुमेंस 63 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): निरुपमा देवी सेराम
  • 1:07 AM – वुमेंस 69 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): हरजिंदर कौर

बॉल्स और पैरा बॉल्स

  • 10:20 PM – मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार vs कुक आइलैंड्स
  • 1:10 AM – वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया vs एमी विलियम्स (वेल्स)

 

 





Source link

Write A Comment