पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने हिंसा और पत्रकारों पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोई छात्र नहीं है। ये सभी असामाजिक तत्व हैं, जो शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी की रैली में मौजूद थे और तोड़-फोड़ में शामिल थे। ये उपद्रवी छात्रों की आड़ में हिंसा फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश में लगे थे।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।