Delhi Food Outlets: सर्दी के मौसम में अगर कोई कॉफी की बात करे तो आप उसका स्वागत करेंगे. माना जाता है कि कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जो दिमाग और शरीर में गर्मी और स्फूर्ति पैदा करता है. गरमा-गरम कॉफी भला किसे पसंद नहीं होगी. लेकिन हम कहें कि सर्दी के मौसम में कोल्ड कॉफी (Cold Coffee) का मजा लेना चाहिए तो आप हैरान हो सकते हैं. जी हां, दिल्ली में एक ऐसी दुकान है जिसकी कोल्ड कॉफी सालों से अपनी रंगत बिखेर रही है. यह कोल्ड कॉफी कई स्वाद और वैरायटी में मौजूद है. कोल्ड कॉफी के दीवाने लोगों के लिए शानदार द़कान है यह.

‘डेपॉल्स’ का मतलब है कोल्ड कॉफी का मजा

दिल्ली का दिल अगर कनॉट प्लेस है तो उसके बगल का जनपथ और उसकी मार्केट भी दिल-लगी से कम नहीं हैं. जनपथ में आप स्ट्रीट शॉपिंग कर सकते हैं. यहां अधिकांश छोटे-छोटे कियोस्क में सभी प्रकार के सूती कपड़े और कलाकृतियां बिकती हैं. यहां चांदी से बनी तथा आर्टिफिशियल ज्वैलरी की वैरायटी भी बहुत है. इसके अलावा यहां पर खाने-पीने की दुकानें भी काफी हैं. इनमें से एक जनपथ भवन में ‘डेपॉल्स’ (Depau’s) नाम का आउटलेट है, जो सालों से कोल्ड कॉफी के लिए मशहूर है. वैसे तो इस दुकान पर पैटीज़ (Patty), बर्गर, सैंडविच वगैरह भी मिल रहे हैं, लेकिन यह आइटम तो कनॉट प्लेस या जनपथ की अधिकतर खानपान की दुकानों पर ही मिल जाएंगे. लेकिन जलवा तो कोल्ड कॉफी का ही है. लोग इस दुकान पर आएंगे तो उनका एक ही मकसद होगा कि कोल्ड कॉफी पी ली जाए.

इसे भी पढ़ें: परांठे खाने का मन कर रहा है, तो दिल्ली के पुराने ‘मूलचंद परांठा’ पर पहुंचें

10 से ज्यादा वैरायटी

आप यह मानकर न चलें कि यहां पर कोल्ड कॉफी एक ही स्वाद की होगी. असल में यहां दस से अधिक वैरायटी और स्वाद की कोल्ड कॉफी मिलती है, जो दिल्ली की किसी भी दुकान या रेस्तरां में नहीं मिलेगी. इनमें कोल्ड कॉफी तो रेग्युलर है ही, साथ में शुगर फ्री, वनीला केपुचीनो (Cappuccino), आइरिश, केरामेल (Caramel), ओरिया जैसे फ्लेवर भी मिलेंगे. किसी को भी पीजिए, अलग स्वाद और मजा. स्वाद वही होगा जो इन स्वाद की गरम कॉफी का होगा. लेकिन वह एकदम ठंडी (Chilled) होंगी.

यहां कोल्ड कॉफी की कीमत 70 रुपये और 130 रुपये है.

यह सभी कोल्ड कॉफी दो साइज में उपलब्ध है, रेग्युलर और एक्स्ट्रा लार्ज. इनकी कीमत 70 रुपये और 130 रुपये है. विशेष बात यह है कि ये कोल्ड कॉफी डिस्पोजेबल बोतल में मिलती है. आप खरीदें और बाजार में घूमते हुए कोल्ड कॉफी का मजा उठाते रहें.

इसे भी पढ़ें: भरवां पूरी और छोले का लेना है मज़ा तो यमुनापार के कृष्णा नगर में ‘चौधरी दी हट्टी’ पर आएं

1969 से शूरू हुआ था कोल्ड कॉफी बेचने का सफर
दुकान पर कुछ वैरायटी के मिल्क शेक भी मिलते हैं. उनका स्वाद भी लाजवाब है, लेकिन यह दुकान तो कोल्ड कॉफी के रूप में ही नाम कमा रही है. जनपथ की यह सालों पुरानी दुकान है. वर्ष 1969 में इस दुकान को तीन भाइयों धर्मपाल कटपालिया, विनय व गौतम कटपालिया ने खोला और कोल्ड कॉफी बेचने की शुरुआत की. मामला जम गया.

सुबह 10 बजे कॉफी मिलना शुरू हो जाती है और रात 8 बजे तक दुकान खुली रहती है.

सुबह 10 बजे कॉफी मिलना शुरू हो जाती है और रात 8 बजे तक दुकान खुली रहती है.

युवाओं में यह कॉफी मशहूर हो गई और आज भी युवा अगर जनपथ आते हैं तो यहां की कोल्ड कॉफी जरूर पीते हैं. आज इस दुकान की जिम्मेदारी उनके बेटों राजेश्वर व अश्विनी कटपालिया और अमित के पास है. अब तो इस दुकान पर बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी कॉफी पीते दिख जाएंगे. सुबह 10 बजे कॉफी मिलना शुरू हो जाती है और रात 8 बजे तक दुकान खुली रहती है. अवकाश कोई नहीं है.

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: जनपथ

Tags: Food, Lifestyle



Source link

Write A Comment