उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को आज बुधवार को पहला CEO मिल सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे मणिराम दास छावनी में मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है जिसमें ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। CEO के सेलेक्शन के लिए बनी कमेटी ने तीन नाम सौंपे हैं। मंदिर ट्रस्ट की बैठक में CEO के अलावा कई पदाधिकारियों के नाम का ऐलान भी संभव है। आइए जानते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की रेस में किनका नाम आगे चल रहा है।

CEO की रेस में कौन-कौन?

सामने आई जानकारी के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक दोपहर तीन बजे से अयोध्या में मणिरामदास छावनी में होगी। CEO सर्च कमेटी ने तीन नाम बंद लिफाफे में दिए हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय और पूर्व आईएएस दिनेश चंद्र का नाम शामिल है। रिटायर्ड आईएस योगेश्वर राम मिश्रा के भी सीईओ बनाने की चर्चा है। हालांकि वो इंटरव्यू देने नहीं आए थे। इसके अलावा पूर्व IPS परेश सक्सेना का नाम भी रेस में शामिल है।

सिलेक्शन का पूरा प्रोसेस समझिए

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की ये तीसरी बैठक है। राम मंदिर का सीईओ चुनने के लिए 6 जुलाई को सर्च कमेटी बनाई गई थी। कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावरे शामिल हैं। राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए 5585 लोगो ने अप्लाई किया। कमेटी ने 600 नंबर का एक गूगल फॉर्म बनाया। इसमें पूछा गया कि वो शाकाहारी हैं या मांसाहारी? शराब तो नही पीते? जनेऊ पहनते हैं कि नहीं? हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से कपड़े पहन पाएंगे कि नहीं? साथ में पूछा गया कि भगवान राम में आस्था है कि नहीं? उम्मीदवारों से पूछा गया कि वो किसी सामाजिक या धार्मिक संगठन या मंदिर से जुड़े हैं? कितने साल तक सामाजिक या धार्मिक संगठन या मंदिर में काम किया? कितने कर्मचारी आपकी लीडरशिप में काम कर चुके हैं? रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए विजन,प्लान और सुझाव क्या हैं?

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए जिन लोगों ने अप्लाई किया, उनमें से 3570 लोगों ने फॉर्म भरकर वापस भेजा। ऐसे 108 लोगों को चुना गया जिन्हें 470 या उससे ज्यादा नंबर मिले। इन लोगों से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की गई और फिर इनमें से 17 लोगो को इंटरव्यू में बुलाया गया। इंटरव्यू के लिए 16 लोग आए। इन्हीं 16 में से तीन के नाम बंद लिफाफे में ट्रस्ट को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के पहले CEO का नाम कब आएगा सामने? बैठक में हो गया तारीख का खुलासा

अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए इंटरव्यू आज, हिंदू होना, शुद्ध शाकाहारी, शराब और नशे से दूर रहना जरूरी





Source link

Write A Comment