Last Updated:
Protein Rich Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स को हमेशा से हेल्दी और बैलेंस डाइट का जरूरी हिस्सा माना जाता है. लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन,फाइबर और विटामिन तो होता है. लेकिन यदि आप अपने प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना चाहते हैं तो काजू बादाम या पिस्ता नहीं बल्कि मूंगफली और सूखी खुबानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
भारत में बड़ी संख्या में लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते, जिससे मांसपेशियों, हड्डियों और शरीर के अन्य जरूरी कार्यों पर असर पड़ सकता है. आमतौर पर जब प्रोटीन की बात होती है तो पनीर, दाल, टोफू और सोया जैसे खाद्य पदार्थों का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी प्रोटीन की कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ड्राई फ्रूट्स और नट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. हालांकि काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स काफी महंगे होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें प्रोटीन की बहुत ज्यादा मात्रा नहीं होती है. यहां जानिए किस ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा प्रोटीन होता है.
मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत
नट्स की बात करें तो मूंगफली सबसे ज्यादा प्रोटीन देने वाले विकल्पों में शामिल है. 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 से 26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ई और नियासिन भी मौजूद होते हैं. नियमित मात्रा में मूंगफली खाने से दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है और यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.
सूखी खुबानी में मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन
ड्राई फ्रूट्स में सूखी खुबानी (ड्राइड एप्रिकॉट) प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में गिनी जाती है. 100 ग्राम सूखी खुबानी में लगभग 4.8 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
काजू-बादाम-पिस्ता में प्रोटीन की मात्रा
बादाम – लगभग 21.2 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम
पिस्ता – लगभग 20.2 ग्राम प्रोटीन
काजू – लगभग 18.2 ग्राम प्रोटीन
अखरोट – लगभग 15.2 ग्राम प्रोटीन
ऐसे लें प्रोटीन रिच डाइट
यदि आपका लक्ष्य प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना है, तो मूंगफली सबसे बेहतर और किफायती विकल्पों में से एक है. लेकिन इसे हमेशा फुलाकर छिलके के साथ खाएं. वहीं ड्राई फ्रूट्स में सूखी खुबानी अच्छा विकल्प मानी जाती है, इसे भी पानी में भिगोकर खाना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा पनीर, दाल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.