लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती के घर की पारिवारिक कलह खुलकर सामने आ गई है। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मायावती ने एक बार फिर अपने भाई के दोनों बेटों यानी भतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने शनिवार को साफ तौर पर कहा कि बसपा में भतीजों को कोई जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो भविष्य में भतीजी दीपिका आनंद को बसपा की कमान सौंपी जा सकती है। मायवती ने यह भी कहा कि भतीजी का कार्य क्षमता को देखने के बाद वह बड़ा फैसला लेंगी।
खबर अपडेट हो रही है..