Besan ki Mithai Recipe: मध्य प्रदेश के पूरे निमाड़ क्षेत्र में बेसन की एक बेहद खास और पारंपरिक मिठाई बनाई जाती है, जो अपने लाजवाब स्वाद के लिए हर घर में मशहूर है. इसका नाम पाक कला है. इसकी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए आपको रसोई से ही सब चीजे मिल जाएंगी. जिसमें बेसन, शुद्ध देसी घी और पिसी हुई शक्कर चाहिए. लोकल 18 से बातचीत में एक्सपर्ट फुला बाई ने इसकी बेहद आसान रेसिपी शेयर की है. इसे बनाने के लिए 1 किलो चने की दाल को पीसकर थोड़ा दरदरा बेसन तैयार कर लें. फिर देसी घी में बेसन को अच्छी तरह सेक लें. फिर पिसी हुई शक्कर मिला लें. इस मिश्रण को एक ट्रे में जमाकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें. फुला बाई कहती हैं कि इसे पूरी तरह सेट होने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन बनने के बाद यह मिठाई 15 दिनों तक खराब नहीं होती. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है. अगर आप भी इसे घर पर बनाने का सोच रहे हैं तो वीडियो में पूरी रेसिपी देख सकते हैं.