Induction Stove Circle: आजकल हर किचन में इंडक्शन चूल्हा तेजी से अपनी जगह बना रहा है. गैस की बढ़ती कीमत और सिलेंडर की दिक्कतों के बीच लोगों ने इंडक्शन को एक आसान और किफायती ऑप्शन मान लिया है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इंडक्शन चूल्हे पर एक गोल घेरा बना होता है? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ डिजाइन या बर्तन रखने की निशानी समझ लेते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है. दरअसल, ये गोल घेरा इंडक्शन की सबसे अहम टेक्नोलॉजी का हिस्सा होता है. यह न सिर्फ खाना जल्दी पकाने में मदद करता है बल्कि बिजली की बचत और मशीन की उम्र बढ़ाने में भी बड़ा रोल निभाता है, अगर आप सही साइज का बर्तन इस घेरे पर रखते हैं, तो इंडक्शन ज्यादा असरदार तरीके से काम करता है.
वहीं अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो कुकिंग स्लो हो सकती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये छोटा सा घेरा कैसे आपके किचन का गेम बदल देता है.
-गोल घेरा सिर्फ डिजाइन नहीं, टेक्नोलॉजी का हिस्सा है
इंडक्शन चूल्हे पर बना गोल घेरा असल में उस जगह को दिखाता है जहां अंदर कॉइल लगी होती है. ये कॉइल ही असली काम करती है. जब आप इंडक्शन ऑन करते हैं, तो इसी कॉइल से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बनती है, जो सीधे बर्तन को गर्म करती है. इसका मतलब ये हुआ कि अगर बर्तन इस घेरे के अंदर सही तरह रखा है, तभी हीटिंग सही तरीके से होगी, अगर बर्तन इधर-उधर रखा या साइज में गलत हुआ, तो इंडक्शन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
-इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का सेंटर होता है ये घेरा
इंडक्शन चूल्हे का पूरा काम मैग्नेटिक फील्ड पर चलता है. ये फील्ड सबसे ज्यादा एक्टिव उसी गोल घेरे के अंदर होती है. यही कारण है कि बर्तन को हमेशा उसी जगह पर रखना जरूरी होता है, अगर बर्तन का बेस उस घेरे से छोटा या बड़ा होता है, तो हीट बराबर नहीं फैलती. इससे खाना पकने में ज्यादा समय लगता है और एनर्जी भी ज्यादा खर्च होती है.
-कैसे करता है बिजली और समय की बचत
अगर आप सही साइज का बर्तन इस्तेमाल करते हैं, जो घेरे के बराबर हो, तो इंडक्शन की लगभग 90% ऊर्जा सीधे बर्तन को गर्म करने में लगती है. इससे खाना जल्दी बनता है और बिजली की खपत कम होती है. वहीं अगर बर्तन छोटा या बड़ा हो, तो हीट फैलने में दिक्कत होती है. इंडक्शन ज्यादा पावर लेता है, जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है.
-इंडक्शन की लाइफ बढ़ाने में भी मददगार
गोल घेरा सिर्फ कुकिंग के लिए ही नहीं, बल्कि मशीन की सेहत के लिए भी जरूरी है. इसके नीचे सेंसर लगे होते हैं जो बर्तन की पोजीशन को पहचानते हैं, अगर बर्तन सही जगह पर नहीं होता, तो इंडक्शन ज्यादा गर्म हो सकता है. इससे अंदर की कॉइल या सर्किट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इंडक्शन लंबे समय तक सही चलता है.
-सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है ये घेरा
इंडक्शन चूल्हा स्मार्ट तरीके से काम करता है, अगर बर्तन सही जगह पर नहीं रखा गया, तो कई बार यह खुद ही बंद हो जाता है. ऐसा इसलिए होता है ताकि मशीन ओवरहीट न हो और कोई नुकसान न हो.
इसलिए गोल घेरे को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.