Highlights
- Apple ने अपकमिंग Event की डेट घोषित कर दी है।
- इस साल कंपनी यूजर्स को बड़ा ‘सरप्राइज’ देने वाली है।
- कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है।
Apple ने अपने अपकमिंग इवेंट की डेट कंफर्म कर दी है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी एप्पल का यह इवेंट 9 सितंबर को ही आयोजित किया जाएगा। इस साल एप्पल इवेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी iPhone 18 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को इस इवेंट में लॉन्च नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन अगले साल की शुरुआत में iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Apple CEO टिम कुक और SVP मार्केटिंग ग्रेग जोसविआक (Greg Joswiak) ने इवेंट की लॉन्च डेट कंफर्म की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एप्पल के अपकमिंग “Surprise and Shine” इवेंट की घोषणा की गई है। जैसा कि पोस्ट से साबित हो रहा है कि इस साल एप्पल दुनियाभर के यूजर्स को बड़ा सरप्राइज देने वाला है।
एप्पल का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 9 सितंबर को रात के 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एप्पल स्टोर के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
नहीं लॉन्च होगा iPhone 18?
एप्पल के अपकमिंग इवेंट के अनाउंसमेंट्स से काफी समय पहले से ही ये खबरें सामने आ रही हैं कि इसमें कंपनी iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। साथ ही, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air का भी अगला मॉडल यानी iPhone Air 2 को भी इस इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ-साथ पहले फोल्डेबल फोन यानी iPhone Ultra को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट वीडियो हुआ लीक
एप्पल इवेंट की तारीख घोषित होने से पहले अपकमिंग फोल्डेबल फोन iPhone Ultra का एक कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में फोन के डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। पहले भी एप्पल के iPhone Ultra को लेकर कई रेंडर सामने आ चुके हैं, जिसमें फोन का ओवरऑल डिजाइन रिवील हुआ है।
अपकमिंग iPhone Ultra में Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 जैसे चौड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। एप्पल का यह फोल्डेबल फोन 7.8 इंच के मेन फ्लेक्स फोल्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं, फोन के चारों ओर राउंडेड कॉर्नर दिए जा सकता है। यह आईफोन एप्पल के लेटेस्ट A20 Pro Bionic चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं, फोन में डुअल बैटरी सेटअप मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – Oppo A7 Pro में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, कैप्सूल वाले कैमरा डिजाइन के साथ होगा लॉन्च?