Easy ways to make bitter gourd tasty: करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने और वजन घटाने में मदद करता है. हालांकि, इसका कड़वा स्वाद कई लोगों को इसे खाने से दूर कर देता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से इसकी कड़वाहट काफी हद तक कम की जा सकती है, जिससे इसका स्वाद ज्यादा बेहतर और स्वादिष्ट बन जाता है.

करेला इतना कड़वा क्यों होता है?

करेले में प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसे रसायन मौजूद होते हैं, जो इसे कड़वा स्वाद देते हैं. जैसे ही हम इसे खाते हैं, हमारी जीभ इन कड़वे तत्वों को तुरंत पहचान लेती है. लेकिन नमक, दही, प्याज, हल्दी और सरसों का तेल जैसे कुछ पदार्थ इन तत्वों के असर को कम करने में मदद करते हैं.

नमक से कम होती है कड़वाहट

करेले की कड़वाहट कम करने के लिए नमक सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है. जब कटे हुए करेले पर नमक लगाया जाता है, तो वह उसके अंदर का पानी बाहर निकालने लगता है. इसी पानी के साथ कड़वे तत्व भी धीरे-धीरे निकल जाते हैं. कुछ देर बाद इसे धोने पर करेले का स्वाद पहले से काफी हल्का महसूस होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दही स्वाद को करती है बैलेंस

दही में मौजूद हल्की खटास करेले के कड़वे स्वाद को दबाने में मदद करती है. इसका स्वाद जीभ को संतुलित महसूस होता है, जिससे कड़वाहट कम लगती है. साथ ही, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और अच्छे बैक्टीरिया करेले की ऊपरी परत पर असर डालकर उसके स्वाद को थोड़ा नरम बना देते हैं.

हल्दी बदल देती है स्वाद का असर

हल्दी अपनी तेज खुशबू और खास प्राकृतिक गुणों के लिए जानी जाती है. जब इसे करेले में मिलाया जाता है, तो इसकी खुशबू और हल्का तीखापन कड़वाहट को कम महसूस कराता है. हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन स्वाद को संतुलित करने में भी मददगार माना जाता है.

प्याज का मीठापन करता है कमाल

जब करेले को प्याज के साथ पकाया जाता है, तो प्याज का हल्का मीठा स्वाद उसकी कड़वाहट को संतुलित कर देता है. हमारी जीभ एक साथ कई तरह के स्वाद महसूस करती है, इसलिए मीठे और कड़वे स्वाद का मेल कड़वाहट को कम कर देता है. यही वजह है कि प्याज वाला करेला ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

सरसों का तेल बढ़ाता है स्वाद

सरसों का तेल में तेज खुशबू और हल्का तीखापन होता है, जो खाने के स्वाद को बदलने में मदद करता है. जब करेला इसमें पकाया जाता है, तो तेल की खुशबू उसकी कड़वाहट को काफी हद तक दबा देती है. साथ ही, सरसों के तेल में मौजूद प्राकृतिक तत्व खाने का स्वाद और भी बढ़ा देते हैं.



Source link

Write A Comment