X

क्रिस्पी पनीर कटलेटः बोकारो में यहां महज 12 रुपये पीस उपलब्ध, स्वाद जबरदस्त

 

arw img

बोकारो के सेक्टर-2 कला केंद्र के सामने स्थित 15 साल पुरानी ‘मामा दुकान’ अपने स्वादिष्ट और क्रिस्पी पनीर कटलेट के लिए काफी मशहूर है. मानसून के सुहाने मौसम में लोग दूर-दूर से यहां गरमा-गरम कटलेट का स्वाद लेने आते हैं. दुकान के संचालक अशोक साह ब्रेड को बटर में डिप करके, बीच में पनीर स्लाइस रखकर, सेव और अरारोट के मिश्रण में लपेटकर इसे डीप फ्राई करते हैं. मीठी और हरी चटनी के साथ परोसा जाने वाला यह स्पेशल पनीर कटलेट महज 12 रुपये में उपलब्ध है. सुबह 8 से रात 9 बजे तक खुली रहने वाली इस दुकान पर रोजाना 150 से ज्यादा कटलेट बिक जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment