राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले पर SIT की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय फिर एक्टिव हो गए हैं। चंपत राय ने 9 पेज की एक चिट्ठी जारी की है। हालांकि, जब इस मामले की जांच हो रही थी, उस वक्त चंपत राय ने कहा था कि जब SIT की जांच पूरी हो जाएगी, फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद वो अपनी बात कहेंगे, इसीलिए आज चंपत राय ने चिट्ठी के जरिए अपना पक्ष रखा।

पत्र में मंदिर की व्यवस्था से लेकर मंदिर निर्माण तक की बातें बताईं

इस चिट्ठी में चंपत राय ने चढ़ावा चोरी से जुड़ी तो कोई बात नहीं की लेकिन मंदिर की व्यवस्था से लेकर मंदिर निर्माण तक हर अहम बात बताई। चंपत राय ने ट्रस्ट के तीन बैंक खातों का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन खातों की कोई चेकबुक इश्यू नहीं कराई गई। पारदर्शिता के लिए इन अकाउंट्स से सारा पेमेंट ऑनलाइन किया जाता है। इंटरनल ऑडिट भी अलग-अलग फर्मों से कराया जाता है।

हर तरह के टैक्स जमा करता है राम मंदिर ट्रस्ट

पत्र में ये भी लिखा कि ट्रस्ट की ओर से जीएसटी, टीडीएस, स्टांप फीस, लेबर सेस, पीएफ और ईएसआई समेत सारे टैक्स जमा किए जाते हैं। मंदिर में दर्शन, सेवा, आरती और प्रसाद सब फ्री है। भक्तों से पूजा की कोई दक्षिणा नहीं ली जाती है। चंपत राय ने इशारों-इशारों में ये कहने की कोशिश की कि जब वो ट्रस्ट के महासचिव थे, उस वक्त सारे नियमों का पालन हुआ। चढ़ावे में चोरी छोटे लोगों की गड़बड़ी की नतीजा है।

मंदिर निर्माण से जुड़े सारे फैसले लेते हैं नृपेंद्र मिश्रा

इस चिट्ठी में चंपत राय ने सबसे ज्यादा नृपेंद्र मिश्रा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मंदिर निर्माण से जुड़े सारे फैसले नृपेंद्र मिश्रा लेते हैं। इसमें ट्रस्ट का दखल नहीं है। आज मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी एक अच्छी खबर दी। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। 30 अक्टूबर तक निर्माण के काम में लगी कंपनियां मंदिर परिसर से बाहर चली जाएंगी।

क्लीन चिट मिलने के बाद एक्टिव हुए चंपत राय

गौरतलब है कि चंपत राय अचानक एक्टिव नहीं हुए हैं। पिछले दो हफ्ते से अयोध्या के मठों और मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मिल रहे हैं। उनके साथ अनिल मिश्रा भी सक्रिय हैं। चंपत राय को SIT की रिपोर्ट का बेताबी से इंतजार था, जिसमें उन्हें क्लीन चिट मिल गई। उसके बाद से चंपत राय की सक्रियता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- चंपत राय और अनिल मिश्रा नहीं तो अब कौन जारी करेगा राम मंदिर के VIP दर्शन पास? अब इन्हें मिली जिम्मेदारी





Source link

Write A Comment