झुमके सिर्फ एक श्रृंगार का सामान नहीं, बल्कि हर लड़की के लुक को खूबसूरत बनाने का एक जरिया है। चाहे सिंपल कुर्ती हो, हैवी साड़ी हो या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, सही झुमका पहनते ही पूरे लुक में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन अक्सर जब हम बाजार या ऑनलाइन स्टोर्स पर मनपसंद डिज़ाइन देखते हैं, तो उनकी कीमतें बजट बिगाड़ देती हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि आउटफिट से मैचिंग और ट्रेंडी झुमके कहां से खरीदे जाए। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे सस्ते मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बहुत सस्ते दामों पर आप स्टाइलिश इयररिंग्स खरीद सकते हैं। 

सरोजिनी नगर

कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ट्रेंड लवर्स के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं। यहां 30–100 रुपये में लेटेस्ट ऑक्सिडाइज्ड झुमके, पर्ल इयररिंग्स और डेली-वेयर स्टड्स मिल जाते हैं। यही वजह है कि यहां लड़कियों की भीड़ अक्सर देखने को मिलती है। अगर आप भी स्टाइलिश झुमके खरीदना चाहती हैं तो सरोजिनी नगर मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें। 

जनपथ मार्केट
जनपथ भी ट्रेंडी झुमकों के लिए काफी फेमस है। अगर आपको विंटेज, एंटीक ब्रास या बोहो-स्टाइल झुमके पसंद हैं, तो जनपथ के गुजराती लेन और मेन मार्केट के स्टॉल्स एक्सप्लोर करें। यहां आपको झुमके 50 से 150 रुपये के बीच मिल जाएंगे। 

लाजपत नगर 
ट्रेडिशनल और हैवी फेस्टिवल वियर झुमकों के लिए लाजपत नगर बेस्ट मार्केट है। कुंदन वर्क, मीनाकारी और बड़ी चांदबालियों की यहां आपको शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें तो यहां भी आपको 50 से 200 रुपये की रेंज में अच्छी चीज मिल जाएगी। 

दरीबा कलां, चांदनी चौक
चांदनी चौक का दरीबा कलां भी झुमकों के लिए काी फेमस मार्केट है। यहां आपको आक्सिडाइज्ड इयररिंग्स के अच्छे कलेक्शन मिल जाएंगे। यहां बेहद किफायती दामों में प्रीमियम लुक्स वाले झुमके मिलते हैं। ऐसे में इस मार्केट को भी जरूर एक्सप्लोर करें। 

कमला नगर मार्केट
नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर मार्केट भी बजट फ्रेंडली झुमकों के लिए काफी फेमस है। यहां 20–80 रुपये में ट्रेंडी और लाइटवेट इयररिंग्स मिल जाते हैं।





Source link

Write A Comment