Last Updated:
Dubai-style ice cream recipe : गर्मियों में आइसक्रीम खाना कौन नहीं चाहता, लेकिन इसे ज्यादा खाने के नुकसान भी हैं. अब लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि हेल्थ का भी ध्यान रख रहे हैं. ऐसे में दुबई स्टाइल में तैयार ये आइसक्रीम तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता. गोरखपुर में आइसक्रीम बेचने वाले दानिश लोकल 18 से बताते हैं कि इसे बनाने में अजवा, मेडजूल, सफावी, मबरोम और खलास जैसी पांच तरह के खजूर का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और खजूर शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं.
गोरखपुर. गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अब लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि हेल्थ का भी ध्यान रख रहे हैं. ऐसे में दुबई स्टाइल की खास आइसक्रीम तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस खास आइसक्रीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता. इसकी मिठास पूरी तरह शहद और अलग-अलग तरह की खजूर से आती है. गोरखपुर में आइसक्रीम बेचने वाले दानिश लोकल 18 से बताते हैं कि इस तरह की आइसक्रीम दुबई में काफी पसंद की जाती है. अब भारत में भी लोग इसे घर पर बनाने लगे हैं. दानिश बताते हैं कि इस आइसक्रीम में अजवा, मेडजूल, सफावी, मबरोम और खलास जैसी पांच तरह के खजूर का इस्तेमाल किया जाता है. इन खजूरों को पहले बीज निकालकर दूध में कुछ देर भिगोया जाता है ताकि उनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाए. इसके बाद इन्हें ग्राइंड करके पेस्ट तैयार किया जाता है.
और क्या लगता है इसमें
इस खास आइसक्रीम को बनाने के लिए फुल क्रीम दूध, ताजी मलाई, शहद, पांच तरह की खजूर, बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और चिया सीड्स का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग इसमें केसर और इलायची का फ्लेवर भी मिलाते हैं. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का आर्टिफिशियल फ्लेवर या शुगर नहीं डाली जाती.
कैसे होती है तैयार
दानिश बताते हैं कि सबसे पहले दूध और मलाई को धीमी आंच पर गाढ़ा किया जाता है. इसके बाद इसमें खजूर का पेस्ट और शहद मिलाया जाता है. फिर ड्राई फ्रूट्स को हल्का रोस्ट करके डाला जाता है. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे अलग-अलग फ्लेवर में बांटा जाता है. कोई पिस्ता फ्लेवर बनाता है तो कोई केसर-इलायची, चॉकलेट डेट्स, कॉफी डेट्स या फिर फ्रूट एंड नट फ्लेवर तैयार करता है. इसके बाद इसे 6 से 8 घंटे तक फ्रीजर में रखा जाता है.
हेल्दी होने से बढ़ रही डिमांड
दानिश के मुताबिक, यह आइसक्रीम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और खजूर शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं. गर्मियों में यह स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन विकल्प बन रही है. हेल्दी होने की वजह से इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें