Last Updated:
Gaya Mini Samosa: बढ़ते महंगाई के कारण जहां समोसा का दाम 10-15 रुपये प्रति पीस हो गया है. वही गया जिले में एक ऐसा समोसा का दुकान है जहां आज भी 10 रुपये में तीन समोसे बेचे जा रहे हैं. गया शहर के मंगला गौरी और मारकंडे महादेव मंदिर तथा वैतरणी तालाब के सामने श्री केसरिया पेड़ा दुकान में मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा पिछले 3 वर्षों से गया शहर में सबसे सस्ता समोसा बेचा जा रहा है.
इस समोसा को मिनी समोसा कहा जाता है. यहां खाने वालों की हमेशा भीड़ लगी रहती है. 11 बजे से समोसा खाने वाले लोग दुकान के पास पहुंचना शुरू कर देते हैं. रात 8 बजे तक यह नजारा देखने को मिलता है. समोसा के लिए ग्राहकों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ता है. यहां प्रतिदिन 2 हजार पीस से अधिक समोसे बिक जाते हैं. सरसों की चटनी के साथ समोसा का स्वाद लाजवाब हो जाता है.
पूरे गया शहर में इतना सस्ता समोसा और कहीं नहीं मिलता. मनोज कुमार गुप्ता ने पांच स्टाफ रखे हुए हैं और सुबह 8 बजे से ही समोसा बनाने की तैयारी शुरू कर देते हैं. गयाजी शहर के लोग जब भी इस रास्ते से गुजरते हैं वह इस दुकान पर रुककर समोसे का स्वाद जरुर चखते हैं. 3 साल पहले यह दुकान शहर के नादरागंज कोयरीबाडी मोहल्ले में चलती थी, लेकिन जब से मारकंडे मंदिर के बगल में मनोज कुमार गुप्ता ने दुकान खोली है तब से इनका हीं बोलबाला है.
लोकल 18 से बातचीत में मनोज कुमार गुप्ता बताते हैं कि यह मां मंगला गौरी और महादेव की कृपा है की दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग मिनी समोसा खाने पहुंचते हैं. कई लोग तो पैक करवा कर अपने घर ले जाते हैं. समोसे के साथ में राई की चटनी लोगों को खूब पसंद पड़ती है. बच्चे हो, बूढ़े हो, महिला हो या युवा हर वर्ग के लोगों को यह समोसा पसंद आ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन्होंने बताया कि इस समोसा में ऐसा कोई मसाला नहीं डाला जाता जिससे लोगों को परेशानी हो. लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हल्का मसाला का इस्तेमाल किया जाता है. इन्होंने बताया कि मिनी समोसे की इतनी डिमांड है कि रोजाना कितना खपत हो रहा यह हमें भी नहीं पता. दो गैलन सरसों की चटनी खत्म हो जाती है.
वहीं गया शहर कहीं रहने वाले ग्राहक राजू कुमार सिंह बताते हैं जब भी वे इस रास्ते से गुजरते हैं, इस दुकान के पास रुककर मिनी समोसा जरूर खाते हैं. यहां गया शहर में सबसे सस्ता समोसा मिलता है मात्र 10 रुपया में तीन मिलात है. इस समोसा का स्वाद भी लाजवाब है. 10 रुपया में एक समोसा तो हर हलुवाई दुकान में मिलता है लेकिन इतना सस्ता समोसा आज के समय में पूरे बिहार में भी नहीं मिलता होगा.