Last Updated:

Mango Laccha Jelly Recipe: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम यानी कैरी से बनने वाली लच्छा जेली स्वाद और ताजगी का बेहतरीन संगम है. यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है. कैरी की खटास और जेली की मिठास मिलकर ऐसा अनोखा स्वाद तैयार करती है, जो गर्मी में राहत देने के साथ खाने का मजा भी दोगुना कर देता है. इस डिश को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसे ठंडा करके परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे आम शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ गर्मी के प्रभाव से बचाने में भी मदद करते हैं. समर पार्टी, फैमिली गेट-टुगेदर या बच्चों के लिए हेल्दी स्वीट डिश के रूप में कैरी की लच्छा जेली एक शानदार विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

Recipe Special: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन और खाद्य पदार्थ बनने लगते हैं. इस मौसम में जहां नींबू-अदरक का अचार, करौंदे की लौंजी और विभिन्न प्रकार की चटनियां लोगों की पसंद बनती हैं, वहीं कच्ची कैरी से तैयार की जाने वाली लच्छा जेली भी स्वाद और सुगंध का बेहतरीन संगम है. खट्टी-मीठी और हल्के मसालों से भरपूर यह जेली बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर एयरटाइट जार में सुरक्षित रखा जाए तो कई सप्ताह तक इसका स्वाद लिया जा सकता है. यह लच्छा जेली पराठों, ब्रेड, टोस्ट या स्नैक्स के साथ परोसी जा सकती है. खट्टे-मीठे स्वाद और मसालों की हल्की खुशबू से भरपूर यह पारंपरिक रेसिपी गर्मियों के मौसम को और भी खास बना देती है. आज की रेसिपी स्पेशल इस खबर में हम आपको कैरी की लच्छा जेली बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं, तो आइए जानते हैं ये खास विधि.

इन सामग्री की जरूरत 
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि कैरी की लच्छा जेली बनाने के लिए कच्ची कैरी की लच्छा जेली बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बड़ी कच्ची कैरियों को अच्छी तरह धोकर छील लें और उन्हें कद्दूकस कर लें. इसके अलावा 2 कप शक्कर, 2 बड़ी इलायची दरदरी कुटी हुई, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच सादा नमक और दो नींबू का रस तैयार रखें.

ये खबर खास रेसिपी 
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि कैरी की लच्छा जेली बनाने के लिए भारी तले की कड़ाही का उपयोग करें. कड़ाही में कद्दूकस की हुई कैरी, शक्कर, दालचीनी, बड़ी इलायची, सादा नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इस दौरान शक्कर पिघलकर पानी छोड़ देती है, जिससे मिश्रण पकाने के लिए तैयार हो जाता है. अब कड़ाही को धीमी से मध्यम आंच पर रखें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि मिश्रण तले में चिपके नहीं.

कुछ समय बाद शक्कर की चाशनी गाढ़ी होने लगेगी और कैरी के रेशे पारदर्शी दिखाई देने लगेंगे. जब मिश्रण एक तार की चाशनी जैसी स्थिति में पहुंच जाए, तब इसमें काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं. इसे 1 से 2 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें. पूरी तरह ठंडा होने पर जेली को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर एयरटाइट बंद कर दें.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment