Last Updated:

Chilled Mango Coconut Soup Recipe: अगर आप भी इस समर सीजन में आम (Mangoes) की वही पारंपरिक रेसिपीज जैसे मैंगो शेक, आम पन्ना या मैंगो लस्सी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ बेहद यूनीक और रिफ्रेशिंग ट्राई करने का समय है.हम बात कर रहे हैं ‘चिल्ड मैंगो कोकोनट सूप’ (Chilled Mango Coconut Soup) की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ऐसे बनाएं चिल्ड मैंगो कोकोनट सूप.

Chilled Mango Coconut Soup Recipe: भयंकर गर्मी में किचन जाकर रसोई में गैस के सामने खड़े होकर खाना बनाना किसी सजा से कम नहीं लगता. ऐसे में हर कोई चाहता है कि कुछ ऐसा खाने या पीने को मिले जो शरीर को अंदर से ठंडी-ठंडी ताजगी दे और जिसे बनाने में पसीना भी न बहाना पड़े. अगर आप भी इस समर सीजन में आम (Mangoes) की वही पारंपरिक रेसिपीज जैसे मैंगो शेक, आम पन्ना या मैंगो लस्सी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ बेहद यूनीक और रिफ्रेशिंग ट्राई करने का समय है.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी समर स्पेशल ट्रीट, जो स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही इसे बनाने के लिए आपको गैस जलाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हम बात कर रहे हैं ‘चिल्ड मैंगो कोकोनट सूप’ (Chilled Mango Coconut Soup) की. नारियल के दूध (Coconut Milk) की मखमली मलाई और पके हुए आम की मिठास से भरपूर यह चिल्ड सूप इस चिलचिलाती गर्मी का सबसे परफेक्ट और कूलिंग तोड़ है.

ऐसे बनाएं चिल्ड मैंगो कोकोनट सूप.

यह सूप स्वाद में इतना बेहतरीन है कि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ‘डिनर और डिजर्ट’ का कोई परफेक्ट समर कॉम्बो तैयार हो गया हो. आइए जानते हैं इसे बिना किसी झंझट के मिनटों में घर पर कैसे तैयार करें:

जरूरी सामग्री (Ingredients)-
पके हुए मीठे आम (क्यूब्स में कटे हुए): 2 कप
नारियल का दूध (Coconut Milk): 1 कप (गाढ़ा और ठंडा)
नींबू का रस (Lime Juice): 1 बड़ा चम्मच
अदरक का टुकड़ा: आधा छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
पुदीने के पत्ते: गार्निशिंग के लिए
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes): इच्छानुसार

मैंगो कोकोनट सूप बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Recipe)

स्टेप 1 – ब्लेंडिंग
चूंकि यह एक नो-कुक (बिना गैस जलाए बनने वाली) रेसिपी है, इसलिए आपका पूरा काम ब्लेंडर जार में ही हो जाएगा. सबसे पहले एक ब्लेंडिंग जार लें और उसमें दो कप पके हुए आम के टुकड़े डालें. ध्यान रखें कि आम रेशेदार न हों, बल्कि मखमली पल्प वाले हों (जैसे हापुस या हिमसागर), ताकि सूप का टेक्सचर एकदम स्मूद बने.

स्टेप 2 – मिलाएं कोकोनट मिल्क और मसाले
अब इसी जार में एक कप ठंडा नारियल का दूध डालें. इसके साथ ही इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस और आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला दें. नींबू का रस आम की मिठास को बैलेंस करेगा और अदरक का हल्का सा तीखापन इस सूप को एक बेहतरीन ट्रॉपिकल और रिफ्रेशिंग फ्लेवर देगा.

स्टेप 3 – क्रीमी टेक्‍सचर दें
अब जार का ढक्कन बंद करें और सभी सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक कि यह एक गाढ़े, क्रीमी और मखमली (Smooth) सूप के रूप में न बदल जाए. इसमें आम या अदरक के कोई टुकड़े नहीं रहने चाहिए. अगर आप इसे तुरंत बेहद ठंडा परोसना चाहते हैं, तो ब्लेंड करते समय ही इसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.

स्टेप 4 – ठंडा करें और सर्व करें
तैयार सूप को सर्विंग बॉल्स या सुंदर गिलासों में निकालें. अगर आपने ब्लेंड करते समय बर्फ नहीं डाली थी, तो इसे परोसने से पहले आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह पूरी तरह चिल्ड हो जाए. परोसते समय ऊपर से बारीक कटे आम के टुकड़े, पुदीने की ताजी पत्तियां और चाहें तो थोड़े से नारियल के बुरादे (Desiccated Coconut) से गार्निश करें.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment