जालौर. अंतरराष्ट्रीय हालात और लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे हमारी रसोई तक पहुंच चुका है. कुकिंग ऑयल की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे हर घर का बजट प्रभावित हो रहा है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे तेल का कम से कम इस्तेमाल करें, ताकि न सिर्फ सेहत बेहतर रहे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले.
इसी बदलते दौर में अब जरूरत है कि हम अपनी रसोई में ऐसे व्यंजन शामिल करें, जो कम तेल या बिना तेल के भी स्वादिष्ट और पौष्टिक हों. आज लोकल 18 आपके लिए लेकर आया है एक ऐसी ही खास रेसिपी बिना तेल की पनीर भुर्जी. इस खास सब्जी को बनाने वाली ममता जैन का कहना है कि हेल्दी खाना अब कोई समझौता नहीं, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल बन चुका है. वह बताती हैं कि अगर सही तरीके से मसालों और प्राकृतिक नमी का उपयोग किया जाए, तो बिना तेल के भी स्वाद में कोई कमी नहीं आती.
बिना तेल की पनीर भुर्जी की आसान और हेल्दी रेसिपी
गृहिणी ममता जैन ने लोकल 18 को बताया कि वह प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर को अच्छी तरह धोकर मिक्सर में हल्का दरदरा क्रश कर लेती हैं. यह मिश्रण इस डिश का बेस तैयार करता है. इसके बाद वह गैस पर कढ़ाई गर्म करती हैं और बिना तेल के ही उसमें जीरा डालती हैं. जीरा जैसे ही हल्का चटकने लगता है, वह उसमें तैयार किया हुआ क्रश मसाला डाल देती हैं. अब इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाया जाता है, जब तक प्याज हल्का सुनहरा और मसाला खुशबूदार न हो जाए.
ऐसे कुछ मिनटों में पककर तैयार हो जाएगा पनीर भुर्जी
इसके बाद इसमें टमाटर डाला जाता है और उसे तब तक पकाया जाता है, जब तक वह पूरी तरह गलकर गाढ़ा न हो जाए और उसका पानी सूख न जाए. यही वह स्टेप है, जिससे भुर्जी में असली स्वाद आता है. इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स किया जाता है. मसाले जब अच्छे से भुन जाते हैं, तो उसमें हाथों से मसलकर ताजा पनीर डाला जाता है. पनीर को मसाले में अच्छे से मिलाते हुए कुछ मिनट तक पकाया जाता है, ताकि हर टुकड़े में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.
साधारण रोटी के साथ भी परोस सकते हैं यह डिश