होमफोटोलाइफ़फूड

गर्मी में तरबूज खाते समय रखें सावधानी, इन प्रोडक्ट के साथ भूलकर भी न करें सेवन

Last Updated:

Health Care Tips In Summer: गर्मियों के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में शामिल है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है. डॉक्टर भी गर्मियों में तरबूज खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर महेश कुमार ने बताया कि गर्मियों में गलत खानपान कई बार पेट और लीवर से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकता है. यदि तरबूज के साथ भारी डेयरी उत्पाद खाए जाएं, तो कुछ लोगों में पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हल्के और संतुलित आहार के साथ तरबूज का सेवन करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध, दही, पनीर या अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि तरबूज में मौजूद तत्व और डेयरी प्रोडक्ट्स का संयोजन कई लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. इससे पेट में भारीपन, गैस, उल्टी और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं. कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को विशेष रूप से इस तरह के फूड कॉम्बिनेशन से बचने की सलाह दी जाती है ताकि शरीर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े.

गर्मियों के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में शामिल है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है. डॉक्टर भी गर्मियों में तरबूज खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. हालांकि, तरबूज का सेवन करते समय कुछ जरूरी सावधानियां रखना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से खाया गया तरबूज स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तरबूज को काटने के बाद लंबे समय तक फ्रिज में रखना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. खुले में रखा या लंबे समय तक स्टोर किया गया कटा तरबूज जल्दी बैक्टीरिया की चपेट में आ सकता है. खासतौर पर गर्मियों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है. यदि कटा हुआ तरबूज सही तरीके से ढककर न रखा जाए तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए हमेशा ताजा कटा हुआ तरबूज ही खाना बेहतर माना जाता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि डायबिटीज और गैस्ट्रिक समस्या से परेशान लोगों को तरबूज सीमित मात्रा में खाना चाहिए. तरबूज में प्राकृतिक शुगर होती है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है. वहीं कुछ लोगों में खाली पेट ज्यादा तरबूज खाने से पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसलिए सुबह खाली पेट अत्यधिक मात्रा में तरबूज खाने से बचना चाहिए और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.

गर्मियों में तरबूज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद फल है, लेकिन सही तरीके और सही समय पर इसका सेवन करना जरूरी है. हमेशा ताजा और साफ तरबूज खाएं, कटे हुए फल को लंबे समय तक स्टोर न करें और डेयरी उत्पादों के साथ इसका सेवन करने से बचें. यदि किसी व्यक्ति को पहले से पेट, शुगर या पाचन संबंधी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तरबूज का सेवन करना बेहतर रहेगा. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर गर्मियों में तरबूज का पूरा लाभ लिया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment