Last Updated:

Bael Sharbat Recipe: बेल शरबत सिर्फ एक पारंपरिक पेय नहीं, बल्कि गर्मियों में शरीर और पेट को राहत देने वाला आसान घरेलू उपाय भी है. इसका नेचुरल स्वाद, ठंडक और आसान रेसिपी इसे हर उम्र के लोगों के बीच खास बना रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bel Sharbat Recipe: गर्मी में पेट को ठंडक देने वाला ड्रिंक

Bael Sharbat Recipe: लाश में लग जाते हैं जो सिर्फ प्यास न बुझाएं, बल्कि शरीर को अंदर से राहत भी दें. ऐसे मौसम में बेल का शरबत एक बार फिर लोगों की पसंद बनता दिख रहा है. सोशल मीडिया से लेकर घरों की रसोई तक, इस देसी ड्रिंक की चर्चा तेज हो गई है. वजह भी साफ है -बेल का शरबत सिर्फ स्वाद में अलग नहीं होता, बल्कि पेट को ठंडा रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. खास बात ये है कि बाजार में मिलने वाले कई पैकेज्ड ड्रिंक्स के मुकाबले यह पूरी तरह नेचुरल माना जाता है. पुराने समय में दादी-नानी जिस बेल शरबत को गर्मी का रामबाण कहती थीं, अब वही ड्रिंक नई पीढ़ी के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसकी मिट्टी जैसी हल्की खुशबू, मीठा स्वाद और पेट को आराम देने वाला असर इसे बाकी गर्मियों के पेयों से अलग बनाता है.

क्यों खास माना जाता है बेल का शरबत
बेल को आयुर्वेद में लंबे समय से पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है. गर्मियों में अक्सर लोग एसिडिटी, पेट में जलन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसे में बेल का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी शांत रखने में मदद करता है.

दिलचस्प बात ये है कि गांवों और छोटे शहरों में आज भी दोपहर की तेज गर्मी के दौरान बेल शरबत पीने की परंपरा देखने को मिलती है. कई लोग इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक भी कहते हैं क्योंकि यह शरीर को तुरंत तरोताजा महसूस कराता है.

घर पर बेल शरबत बनाने का आसान तरीका
जरूरी सामग्री
-1 मध्यम आकार का पका हुआ बेल
-3 कप ठंडा पानी
-1 बड़ा चम्मच गुड़ या शहद
-1 चुटकी काला नमक
-थोड़ा भुना जीरा पाउडर

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे करें तैयार
-सबसे पहले बेल के सख्त छिलके को तोड़कर उसका गूदा एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें करीब 1 कप पानी डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि गूदा नरम हो जाए.

-इसके बाद हाथों की मदद से गूदे को अच्छी तरह मसलें. यही तरीका बेल के असली स्वाद को बनाए रखता है. कई लोग जल्दी के चक्कर में मिक्सर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन इससे बीज भी पिस जाते हैं और स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है.

-अब इस मिश्रण को मोटी छलनी से छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं. फिर बचा हुआ पानी डालें और उसमें गुड़, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर अच्छे से घोल लें.

सर्व करने का सही तरीका
अगर इसे मिट्टी के कुल्हड़ या बड़े गिलास में बर्फ डालकर परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. कई लोग इसमें पुदीना भी डालते हैं, जिससे ड्रिंक और ज्यादा फ्रेश लगती है.

बाजार के ड्रिंक्स से क्यों अलग है बेल शरबत
आजकल गर्मियों में लोग कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक पर काफी पैसा खर्च करते हैं. लेकिन उनमें अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं. बेल शरबत की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें किसी तरह का आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं होता. डॉक्टर भी गर्मियों में ज्यादा मसालेदार और गैस बढ़ाने वाली चीजों से बचने की सलाह देते हैं. ऐसे में बेल का शरबत पेट को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि अब हेल्थ कॉन्शियस लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं.

About the Author

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment