Last Updated:
गर्मियों की तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए दही, खीरा और पुदीना से बना यह हेल्दी सूप बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बिना गैस-चूल्हे के तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाती है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाने और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करती है. कम कैलोरी वाला यह समर स्पेशल सूप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है.
जून का महीना शुरू हो चुका है और इस समय गर्मी अपने चरम पर है. लगातार मौसम में तापमान बढ़ता जा रहा है और भयंकर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, इस भयंकर गर्मी से शरीर को बचाने के लिए लोगों के द्वारा तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं. घर को ठंडा रखने के लिए जहां एक तरफ एक और कलर का इस्तेमाल हो रहा है.
तो वहीं दूसरी ओर शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन भी बेहद जरूरी हो जाता है जो वातावरण में बढ़ते तापमान के असर को शरीर पर बढ़ने से रोक सके और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मददगार साबित हो सके. इस मौसम में दही से बनी हुई चीज बेहद फायदेमंद हो सकती है. दही का सेवन गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
भयंकर गर्मी गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही का ताजा खट्टा मीठा स्वाद शरीर को तृप्त कर देता है. वही इस मौसम में लौकी और खीरा भी बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको दही लौकी और खीरे से तैयार होने वाले एक ऐसे रेसिपी के बारे में बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गर्मी के मौसम में अगर कुछ हल्का ठंडा और रिफ्रेशिंग स्वाद का लुफ्त उठाने का मन हो, तो दही से बना यह सूप एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है. सबसे खास बात है कि इसे बनाने के लिए आपको बेहद कम मेहनत करनी पड़ेगी. इसके लिए किसी गैस चूल्हे या आज की आवश्यकता नहीं होगी. इसके सेवन से गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलेगी.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले हमें कुछ जरूरी चीजों को इकट्ठा करना होता है. इसके लिए सबसे पहले हमें खीरे, दही, लहसुन की कलियां, प्याज, पुदीना की पत्ती, ओलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर और ठंडे पानी की जरूरत होगी.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप हीरे को चलकर छोटे-छोटे टुकड़े में कर लें, अब मिक्सर में खीर दही प्याज लहसुन और पुदीना डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. अब इसके बाद इसमें ओलिव ऑयल नींबू का रस नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दें. अब जरूरत के अनुसार इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
गर्मियों में स्वादिष्ट और हेल्दी दही वाला सूप बनाकर तैयार है. अब इसे आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा हो जाए और फिर इसके ऊपर पुदीना और खीरे के छोटे-छोटे टुकड़े की स्टफिंग करके इसे सर्वे करें. यह शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने और हाइड्रेट करने में फायदेमंद होगा.
खीरा प्याज और दही से बना यह सूप एक बेहद लो कैलोरी और हेल्दी डाइट होता है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है. यह हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. गर्मियों में डाइजेशन की समस्या को दूर रखने के साथ-साथ शरीर के तापमान को अंदर से नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है.