Saunf ka sharbat Recipe: गर्मी भीषण पड़ रही है और इस मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है वरना आप बीमार पड़ सकते हैं. शरीर को अंदर से ठंडा रखने, पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जितना हो सके हेल्दी ड्रिंक पीना चाहिए. आप चाहते हैं कि आपको लू ना लगे, डिहाइड्रेशन से बचाव हो, पेट को शीतलता प्राप्त होने के साथ ही शरीर को कई अन्य लाभ हों तो आप सौंफ का शरबत बनाकर पिएं. होममेड सौंफ का शरबत बनाने के लिए आपको कुछ चीजें चाहिए, जिसमें से हो सकता है अधिकतर आपके घर में मौजूद हों. शेफ निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर सौंफ का सिरप बनाना बता रही हैं. आपको भी सौंप का स्वाद और खुशबू पसंद है तो आप इस सिरप को बनाकर रख लें. इसे पानी में मिक्स करके शरबत बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment