गांधीनगर के कूड़ासन में निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा टूट कर गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। 8 मजदूरों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला जा चुका है जबकि 10-15 मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है।
वहीं गांधीनगर के फायर ऑफिसर राजेश पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। फायर डिपार्टमेंट की टीमें अभी मौके पर बचाव कार्य में लगी हुई हैं। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।
खबर अपडेट हो रही है