Last Updated:
Ghaziabad Best Food Market: क्या आप भी आधी रात को लगने वाली भूख के लिए किसी परफेक्ट जगह की तलाश में हैं? दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो खाने-पीने के कई ठिकाने हैं, लेकिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक ऐसी जगह है जो रात के सन्नाटे में भी स्वाद के शौकीनों के लिए गुलजार रहती है. हम बात कर रहे हैं इंदिरापुरम की विंडसर मार्केट की, जो आज गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के फूड लवर्स के लिए सबसे बड़ा ‘फूड हब’ बन चुकी है. शाम ढलते ही यहां की रंग-बिरंगी लाइट्स और कबाबों की खुशबू पूरे माहौल को किसी बड़े फूड फेस्टिवल में बदल देती है.
Ghaziabad Best Food Market: अगर आप रात के समय ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां एक ही मार्केट में स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े नॉनवेज रेस्टोरेंट तक हर तरह का स्वाद मिल जाए तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित विंडसर मार्केट आपके लिए परफेक्ट फूड हब साबित हो सकती है. करीब 15 से 20 साल पुरानी यह मार्केट आज गाजियाबाद की सबसे चर्चित फूड मार्केट्स में गिनी जाती है. शाम ढलते ही यहां खाने की खुशबू, लोगों की भीड़ और अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद पूरे माहौल को फूड फेस्ट जैसा बना देता है. यही वजह है कि गाजियाबाद ही नहीं बल्कि नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम से भी लोग यहां खाने का स्वाद लेने पहुंचते हैं.
टुंडे कबाब और करीम जैसे बड़े ब्रांड्स हैं मौजूद
विंडसर मार्केट खास तौर पर नॉनवेज फूड लवर्स के बीच काफी मशहूर है. यहां आपको लखनऊ के प्रसिद्ध टुंडे कबाब से लेकर करीम जैसे बड़े ब्रांड तक आसानी से मिल जाएंगे. इसके अलावा मुगलई, चाइनीज, तंदूरी और फास्ट फूड के कई बड़े रेस्टोरेंट भी यहां मौजूद हैं. मार्केट में करीब 30 से ज्यादा छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट हैं जहां हर तरह के स्वाद का विकल्प मौजूद है. खास बात यह है कि यहां खाने के शौकीनों को देर रात तक स्वादिष्ट खाना मिल जाता है.
स्ट्रीट फूड और युवाओं का पसंदीदा ठिकाना
सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों के लिए भी यह मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां मोमोज, चाप, पास्ता, मैगी, कॉफी, चॉकलेट्स और कई तरह के स्नैक्स लोगों को खूब पसंद आते हैं. शाम होते ही पूरी मार्केट रंगीन लाइट्स, फूड स्टॉल्स और खाने की महक से गुलजार हो जाती है. युवा वर्ग, परिवार और दोस्तों के ग्रुप यहां देर रात तक खाने का आनंद लेते नजर आते हैं.
रात 3 बजे तक सजती है स्वाद की महफिल
विंडसर मार्केट में दुकान संचालित करने वाले नीरज सचदेवा बताते हैं कि विंडसर मार्केट पिछले कई वर्षों से लोगों की पसंदीदा जगह बनी हुई है. उनके मुताबिक वीकेंड पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है और शाम पांच बजे से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है. कई दुकानें और रेस्टोरेंट रात तीन बजे तक खुले रहते हैं जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि यहां हर बजट और हर स्वाद के हिसाब से खाने के विकल्प मौजूद हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें