कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि अगर मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र नहीं छोड़े गए तो सीजेपी दोबारा प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, अब प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं आता है और देशभर में गिरफ्तार छात्रों को नहीं छोड़ा जाता है तो कॉकरोच जनता पार्टी अपना धरना दोबारा शुरू करने के लिए मजबूर होगी।