केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच स्थापित करने का फैसला किया है। अमित शाह ने कहा कि इस फैसले से लद्दाख के दूरदराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों को न्याय तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की बेंच स्थापित होने से लोगों को कानूनी सेवाओं के लिए लगने वाला समय कम हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment